राजस्थान के सीकर में बस के पुलिया से टकराने से 12 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

नई दिल्ली राजस्थान के सीकर में मंगलवार दोपहर एक बस के पुलिया से टकराने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सालासर से आ रही बस सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ पहुंचने पर पुलिया से टकरा गई।

पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए लक्ष्मणगढ़ के सरकारी कल्याण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल अधीक्षक महेंद्र खीचड़ ने बताया, “अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।”

अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही जिला अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। कल्याण अस्पताल अधीक्षक महेंद्र खीचड़ ने बताया कि आज लक्ष्मणगढ़ में बस का एक्सीडेंट हुआ था। उसमें से रिपोर्ट के अनुसार सात डेथ लक्ष्मणगढ़ में हुई है। 7 डेड बॉडी लक्ष्मणगढ़ में रखी हुई है, सीकर में 37 घायलों को लाए हैं। उनमें से 2 की तो डेड बॉडी आई थी और 3 मरीज की ट्रीटमेंट के दौरान डेथ हो गई।

घायलों के जयपुर रेफर किया गया

इसके अलावा गंभीर मरीज को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया है। बाकी लगभग 22 मरीज का ट्रीटमेंट सीकर में किया जा रहा है। कुल 12 लोगों की मौत हुई है, जिनमें सात की डेड बॉडी लक्ष्मणगढ़ में रखी हुई है, वहीं पांच की कल्याण अस्पताल की मोर्चरी में डेड बॉडी है और सात गंभीर घायलों को जयपुर के लिए रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *