हरियाणा में ‘लाल’ का कमाल, कभी प्रदेश की राजनीति के सिरमौर रहे बंसी, भजन और देवी

पवन चोपड़ा, चंडीगढ़। प्रदेश ही नहीं देश की राजनीति के सिरमौर रहे हरियाणा के तीन लाल बंसी, भजन और देवीलाल तीनों पूर्व मुख्यमंत्रियों की कभी हरियाणा में तूती बोलती थी। तीनों दिवंगत नेताओं में से देवीलाल तो देश के उप-प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। जबकि भजनलाल केंद्रीय कृषि मंत्री और बंसीलाल केंद्रीय रक्षा और रेल मंत्री भी रह चुके हैं। लेकिन साल 2014 में हरियाणा राजनीतिक इतिहास में पहली बार भाजपा को मिले पूर्ण बहुमत के बाद मनोहर लाल के रूप में हरियाणा राजनीति में चौथे लाल की भी मुख्यमंत्री के रूप में ही एंट्री हुई।

इसके बाद 2019 में फिर से उन्हें लगातार दूसरी बार भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला। जिसमें लगभग साढ़े 9 वर्ष तक उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर अपनी सेवाएं दी। उसके बाद विधानसभा चुनाव से लगभग 6 माह पूर्व उनकी जगह नायब सैनी की नियुक्ति कर दी गई। नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद पहले दिन ही हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे सभी को चौंका दिया था।

मनोहर लाल को ऊर्जा , शहरी विकास जैसे अहम मंत्रालय

इसके बाद भाजपा हाई कमान ने उन्हें करनाल लोकसभा से संसद की टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा। मनोहर लाल के अलावा उनके इस्तीफा देने पश्चात खाली हुई करनाल विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में दोनों जगह भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की। वहीं तीसरी बार केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व में बनी सरकार में मनोहर लाल को ऊर्जा , शहरी विकास जैसे अहम मंत्रालय दिए गए हैं।

मनोहर लाल की नीतियों का विशेष योगदान रहा

भले ही मनोहर लाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद साढ़े 9 साल में उनके द्वारा बनाई गई पारदर्शी और आमजन को सीधे लाभ देने के लिए पोर्टल के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं की उस वक्त आलोचना होने लगी थी। लेकिन मौजूदा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने दम पर तीसरी बार पूर्ण लेकर हरियाणा की राजनीतिक इतिहास रचने मे मनोहर लाल की नीतियों का विशेष योगदान रहा। इसमें विशेष कर बिना खर्च बिना पर्ची योग्य युवाओं को रोजगार, किसानों के खाते में सीधा फसल भुगतान, बुढ़ापा पेंशन, मुफ्त राशन जैसी सुविधा सीधी ऑनलाइन भी प्रमुख है।

सांसद के रूप में भी मनोहर के 10 में से 10 नंबर

हरियाणा के 90 विधानसभा सीटों के अलावा 10 लोकसभा सीटें हैं। जहां बीते लोकसभा चुनाव में 5 सीटों पर भाजपा, 5 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। लेकिन प्रदेश के सभी 10 सांसदों में से मनोहर लाल एकमात्र ऐसे सांसद हैं जिनके लोकसभा क्षेत्र करनाल की सभी 9 की 9 विधानसभा सीटें भाजपा ने जीतने का काम किया। जिसमें मनोहर लाल के राजनीतिक कौशल के सामने बड़े से बड़े राजनीतिक रणनीतिकार बोने साबित हुए हैं। ऐसे में केंद्रीय नेतृत्व व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नज़रों एक बार में फिर से मनोहर लाल21 साबित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *