बिहार में हुआ गजब का कांड! महिला का पति साली संग हुआ फरार तो उसकी मां भी समधी के साथ हुई रफ्फूचक्कर

बिहार में हुआ गजब का कांड

नई दिल्ली। कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। प्यार में न ही उम्र देखा जाता है और न ही रिश्ता। ऐसा ही ताजा उदाहरण बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आया है, जिसकी इलाके में खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, जिले की एक महिला का पति अपनी ही छोटी साली के साथ फरार हो गया। वहीं दूसरी तरफ महिला की मां भी उसके ससुर संग भाग निकली। महिला का आरोप है कि उसकी मां ही इन सबके पीछे है।

पीड़िता सुधा कुमारी फरीदपुर गांव की रहनेवाली है। उसने बताया कि उसकी शादी 21 जून 2021 को मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र में भगवानपुर गांव निवासी छोटू कुमार के साथ हुई थी। शुरुआत में सब अच्छा चल रहा था। तीन साल तक उसकी शादी में कोई दरार नहीं आया, लेकिन अचानक एक दिन उसकी जिंदगी में उसकी छोटी बहन की एंट्री हुई। सुधा ने बताया कि उसका पति छोटू कुमार उसकी बहन से फोन पर बातें करना लगा। बात करते-करते पांच महीने बीत गए और आखिरकर 3 जून को वह उसके साथ दिल्ली भाग गया और दोनों ने शादी रचा ली।

मां ने ही दामाद और साली की कराई शादी

सुधा ने यह भी बताया कि इन सब के पीछे उसकी मां फूल कुमारी देवी का हाथ है। उसने ही उसका घर बिगाड़ा है। उसकी मां ही थी, जिसने उसकी बहन को उसके पति के साथ दिल्ली भागने को कहा। इतना ही नहीं उसकी मां ने दोनों को भागने के लिए दो हजार रुपये भी दिए थे। इसके बाद उसकी मां ने एक और चाल चली। उसने दोनों को ढूंढने की बात कहकर ससुराल जाकर ससुर बिराजी भगत के साथ भाग गई। दोनों की बहुत पहले से ही बातचीत हो रही थी। ये दोनों भी दिल्ली जाकर रह रहे हैं और उसके फोन का कोई जवाब नहीं दे रहे हैं।

दोनों पत्नी के साथ रहना चाहता है शख्स

वहीं सुधा के पतिका कहना है कि उसकी सास ही उसकी शादी उसकी साली से करा दी। इतना ही नहीं सास ने उसे पैसे भी देने की लालच दी। इस कारण उसने यह फैसला लिया। इसके बाद उसने घर से दूर एक मंदिर में जाकर उसने रीति रिवाज से शादी भी कर ली। छोटू कुमार ने कहा कि वह अपनी दोनों पत्नी के साथ रहना चाहता है। पीड़िता ने इस संबंध में केस दर्ज करा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। लेकिन इस तरह का मामला सामने आने के बाद गांव में इस घटना की खूब चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *