शिवपुराण अनुसार जब किसी व्यक्ति के साथ घटती हैं ऐसी घटनाएं तो समझ लीजिए उसकी मृत्यु निकट है

मृत्यु एक अटल सत्य है. इसे कोई रोक नहीं सकता या बदल नहीं सकता. लेकिन इसके बारे में जाना जा सकता है. शिव पुराण में बताया गया है कि जब व्यक्ति की मृत्यु निकट होती है तो उसे कुछ संकेत मिलते हैं। इस संकेत से यह समझा जा सकता है कि व्यक्ति की मृत्यु निकट आ रही है। हिंदू धर्म के 18 पुराणों में से एक शिव पुराण भी बहुत महत्वपूर्ण ग्रंथ है। इस पुराण में भगवान शिव की महिमा, उनके स्वरूप, अवतार तथा ज्योतिर्लिंग का विस्तृत वर्णन मिलता है। यह जीवन और मृत्यु के कुछ रहस्यों के बारे में भी बताता है।

शिव पुराण में भगवान शिव माता पार्वती को मृत्यु से जुड़े कुछ लक्षणों के बारे में बताते हैं। जो तब दिखाई देता है जब मृत्यु निकट होती है। तो आइए आपको भी बताते हैं कि मृत्यु नजदीक होने से पहले क्या संकेत मिलते हैं।

– शिवपुराण के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की इंद्रियां ठीक से काम करना बंद कर दें तो समझ लें कि उसकी मृत्यु निकट है। इसके अलावा जब शरीर का रंग बदलने लगे यानी शरीर सफेद पड़ने लगे, त्वचा पर पीला, नीला या लाल निशान दिखने लगे तो समझ लें कि उसकी मृत्यु करीब है।

– शिव पुराण के अनुसार जब किसी व्यक्ति को अपनी परछाई दिखाई न दे या परछाई सिर विहीन हो जाए तो समझ लें कि उसके ऊपर मृत्यु का साया आ गया है। जब मृत्यु निकट हो तो इस दर्पण में जल, तेल, घी या छाया दिखाई नहीं देती।

– जिस व्यक्ति की मृत्यु निकट होती है, उसे चंद्रमा और अन्य तारे भी दिखाई देना बंद हो जाते हैं। अगर किसी व्यक्ति के साथ ऐसा होता है तो समझ लें कि उसकी जिंदगी छोटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *