पवन चोपड़ा, चंडीगढ़। हरियाणा मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पूर्व विधायक दल की बैठक बुलाई गई है, जिसको लेकर पार्टी के सभी नवनिर्वाचित विधायकों को चंडीगढ़ में मौजूद रहने के लिए प्रदेश अध्यक्ष मोहन बडोली द्वारा लेटर जारी किया गया है। जिसकी बैठक 16 अक्टूबर को बुविधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता चुनने के लिए भाजपा संसदीय बोर्ड की ओर से केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।लाई जा रही है।
वहीं जिनकी देखरेख में हरियाणा मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा। अब तक यह दूसरा मौका होगा जब अमित शाह को उत्तर प्रदेश के बाद हरियाणा में मुख्यमंत्री चयन के लिए पर्यवेक्षक लगाया गया है। बता दे कि इससे पूर्व अमित शाह द्वारा नायब सैनी को आगामी मुख्यमंत्री के रूप में भी प्रोजेक्ट किया गया था नायब सैनी को चेहरा बनाकर ही पार्टी द्वारा यह चुनाव लड़ा गया है।
पंचकूला में कई दिनों से तैयारियां युद्धस्तर पर
उल्लेखनीय है कि हरियाणा मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह के लिए परेड ग्राउंड पंचकूला में पिछले कई दिनों से युद्ध स्तर पर तैयारियां जारी है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे इसके अलावा कई केंद्रीय मंत्री व भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।