दिशा पाटनी की बहन ने लावारिस बच्ची को बचाया, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया शेयर

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बरेली में 20 अप्रैल को बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की बड़ी बहन और पूर्व सेना अधिकारी खुशबू पाटनी ने एक लावारिस बच्ची की जान बचाकर इंसानियत की मिसाल पेश की। खुशबू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपने घर के पीछे खंडहर में पड़ी एक 9-10 महीने की बच्ची को बचाते नजर आईं। बच्ची गंदगी में पड़ी थी, उसके चेहरे पर खरोंच और चोटें थीं। खुशबू ने बच्ची को गोद में उठाकर सांत्वना दी और घर ले गईं।

खुशबू ने बताया कि उनकी मां, पद्मा पाटनी, ने सबसे पहले बच्ची के रोने की आवाज सुनी। सुबह की सैर के दौरान खुशबू ने खंडहर में बच्ची को देखा और दीवार फांदकर उसे बचाया। बच्ची को प्राथमिक उपचार देने के बाद, परिवार ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। खुशबू ने बच्ची का नाम अस्थायी रूप से ‘राधा’ रखा और वादा किया कि वह उसके उचित पालन-पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए सुनिश्चित करेंगी।

खूशबू पाटनी ने कई अधिकारियों को दी जानकारी

खुशबू ने अपने पोस्ट में लिखा, “जाको राखे सैंया, मार सके नह कोय। कब तक चलेगा ये सब? कृपया बेटियों को बचाएं।” उन्होंने बरेली पुलिस, उत्तर प्रदेश पुलिस, और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई अधिकारियों को टैग कर कार्रवाई की मांग की। बाद में, खुशबू ने अपडेट दिया कि बच्ची की मां मिल गई है, जो दावा करती है कि बच्ची को किसी ने यात्रा के दौरान ले लिया था। बच्ची का नाम इन्नायक बताया गया।

बहन दिशा पाटनी लिखी ये बातें

इस वीडियो को व्यापक समर्थन मिला। दिशा पाटनी ने लिखा, “तुम असली हीरो हो, दी।” भूमि पेडनेकर ने टिप्पणी की, “ईश्वर तुम दोनों को आशीर्वाद दे।” नेटिजन्स ने खुशबू की प्रशंसा करते हुए कहा, “एक सैनिक हमेशा ड्यूटी पर।” यह घटना भारत में परित्यक्त बच्चों की स्थिति पर चिंता जताने के साथ-साथ खुशबू की बहादुरी और मानवता को रेखांकित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *