दिल्ली समेत समूचा उत्तर भारत कोहरे की चपेट में, दृश्यता घटने से यातायात प्रभावित; प्रदूषण गंभीर श्रेणी में पहुंचा

दिल्ली समेत समूचा उत्तर भारत कोहरे की चपेट में

दिल्ली समेत समूचा उत्तर भारत कोहरे की चपेट में- राजधानी दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत कड़कड़ाती कोहरे की चपेट में है। वहीं नोएडा में रविवार सुबह घने कोहरे की वजह से दृश्यता 10 मीटर तक सिमट गई। सभी एक्सप्रेस-वे समेत कई सड़कों पर हादसे के साथ वाहनों के टकराने की आपस में टकराने की संभावना बनी हुई है। चालकों को फॉग लाइट का प्रयोग कर वाहनों को चलाना पड़ रहा है। रविवार सुबह जब लोग सोकर उठे तो घरों के बाहर घना कोहरा था। घना कोहरा होने के कारण दृश्यता न के बराबर थी।

सबसे ज्यादा खराब हालत नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस, यमुना एक्सप्रेस-वे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे रहे। शहर समेत समूचा एनसीआर घने कोहरे की चपेट में रहा। घने कोहरे की चादर छाने से दृश्यता प्रभावित हुई। उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से चल रही बर्फीली हवाओं से पारा लगातार गिर रहा है। अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आर्द्रता का स्तर अधिकतम प्रतिशत 100 दर्ज किया गया है।

दिल्ली में सर्दी को लेकर येलो अलर्ट

दिल्ली में कोहरे के साथ रविवार को कोल्ड डे की स्थिति रही। पूरे शहर में येलो अलर्ट जारी है। लोग अपने घरों में दुबके रहे। अवकाश के कारण सड़कों पर वाहनों की संख्या कम रही। लोग गर्म कपड़े पहनने के बावजूद कांपने को मजबूर हो गए। घरों में मौजूद लोग रजाई और कंबल में दुबके रहें। ठंड से बचने के लिए अलाव और हीटर के पास बैठे रहे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि सोमवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री व न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। वहीं सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा।

नोएडा की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंची

दिल्ली समेत समूचा उत्तर भारत कोहरे की चपेट में- रविवार सुबह ग्रेटर नोएडा में एयर क्वालिटी इंडेक्स 396 के साथ बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स नोएडा का 445 के साथ गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। जनवरी में पहला मौका है जब हवा इतनी खराब हुई है। माना जा रहा है कि ठंड बढ़ने के कारण शहर में जगह-जगह अलाव जलाए जा रहे हैं। शनिवार को त्योहार होने के कारण भी लोगों ने आग जलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *