महाकुंभ संगम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लगाई पवित्र डुबकी, गंगा आरती में भी लिया हिस्सा

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज (10 फरवरी 2025 को) प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले के दौरान त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित थे।

राष्ट्रपति मुर्मू का हेलिकॉप्टर सुबह 9:30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर उतरा, जहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया। इसके बाद, वे अरैल घाट पहुंचीं और नाव के माध्यम से संगम स्थल तक गईं। संगम में स्नान से पूर्व उन्होंने मां गंगा को पुष्प अर्पित किए और स्नान के पश्चात भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। स्नान के बाद, राष्ट्रपति ने गंगा आरती में भी भाग लिया।

राष्ट्रपति के इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इतंजाम

राष्ट्रपति मुर्मू ने संगम तट पर प्रवासी पक्षियों को दाना भी खिलाया, जो उनकी पर्यावरण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। स्नान के बाद, उन्होंने अक्षयवट और लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। राष्ट्रपति के इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और मेला क्षेत्र में विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।

पीएम मोदी भी लगा चुके हैं पवित्र डुबकी

महाकुंभ मेला, जो 13 जनवरी से शुरू हुआ है, विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है, जो देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। राष्ट्रपति मुर्मू का इस महोत्सव में शामिल होना न केवल उनकी धार्मिक आस्था को प्रदर्शित करता है, बल्कि देश की सांस्कृतिक धरोहर के प्रति सम्मान को भी दर्शाता है। पीएम मोदी भी 5 फरवरी को महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *