आज से अमेरिका में ट्रंप ‘राज’ शुरू, 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे डोनाल्ड ट्रंप

नई दिल्ली। डोनाल्ड ट्रंप आज {20 जनवरी 2025} अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह वाशिंगटन डीसी में होगा और भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा। कड़ाके की ठंड के कारण इस बार का आयोजन यूएस कैपिटल की रोटुंडा के अंदर किया जाएगा। मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ट्रंप को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे, जबकि जे.डी. वेंस उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।

समारोह में कई दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी, जिनमें पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन, बराक ओबामा, जॉर्ज डब्ल्यू. बुश, और बिल क्लिंटन प्रमुख हैं। हालांकि, मिशेल ओबामा और नैन्सी पेलोसी शामिल नहीं होंगी। शपथ ग्रहण के बाद परेड और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कैरी अंडरवुड और क्रिस्टोफर मैक्चियो जैसी हस्तियों की प्रस्तुतियां शामिल हैं।

मार्टिन लूथ किंग जूनियर दिवस पर हो रहा शपथ ग्रहण समारोह

यह शपथ ग्रहण समारोह अमेरिका के लिए खास है, क्योंकि यह मार्टिन लूथर किंग जूनियर दिवस पर हो रहा है। आयोजन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। समारोह का सीधा प्रसारण सीएनएन, फॉक्स न्यूज और एबीसी जैसे प्रमुख समाचार नेटवर्कों पर होगा। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण में देश के लिए नई ऊर्जा, उन्नति और सभी के साथ समन्वय का वादा किया है। उनके शपथ ग्रहण को उनके समर्थकों के लिए बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, जो एक बार फिर अमेरिका को महान बनाने के अभियान का हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *