हरियाणा विधानसभा में दो अहम नियुक्तियां, राम नारायण यादव स्पीकर के सलाहकार बने

पवन चोपड़ा, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा सत्र से पूर्व बड़ी विधानसभा में 2 पदों अहम नियुक्तियां हुई। हरियाणा विधानसभा में स्पीकर के सलाहकार व स्पेशल सेक्रेटरी की नियुक्ति कर दी गई है। राम नारायण यादव हरियाणा विधानसभा में स्पीकर के सलाहकार व स्पेशल सेक्रेटरी नन्द किशोर होंगे।

बता दें कि हरविंद्र कल्याण के स्पीकर बनने के बाद नन्द किशोर की नियुक्ति की गई है। नन्द किशोर पिछले दस सालों से हरविंदर कल्याण के साथ जुड़े हुए है। वहीं राम नारायण यादव पहले स्पेशल सेक्रेटरी हरियाणा विधानसभा व पंजाब विधानसभा के एडवाइजर रहे हैं। राम नारायण यादव सांवैधानिक मामलों के विशेषज्ञ हैं। यादव समय-समय पर संवैधानिक मामलों राय देते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *