महंगाई का नया झटका: 1 अप्रैल से टोल टैक्स 5% बढ़ा, पूरे देश के टोल प्लाजा पर दिखेगा असर

1 अप्रैल से टोल टैक्स 5% बढ़ा

नई दिल्ली। 1 अप्रैल 2026 से देशभर के नेशनल हाईवे पर यात्रा महंगी हो जाएगी। केंद्र सरकार ने टोल टैक्स की दरों में लगभग 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी हर साल नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ की जाती है। यूपी-हरियाणा सहित देश के सभी प्रमुख टोल प्लाजा पर नई दरें लागू होंगी।

नई दरों के अनुसार, कार, जीप या वैन जैसी हल्की गाड़ियों के लिए सिंगल ट्रिप का टोल 95 रुपये से बढ़कर 100 रुपये हो जाएगा। वापसी यात्रा 145 से 150 रुपये होगी। हल्के वाणिज्यिक वाहनों का टोल 155 से 160 रुपये, जबकि बस या 2 एक्सल ट्रक का टोल 325 से 335 रुपये हो जाएगा। भारी निर्माण मशीनरी (HCM) और ओवरसाइज वाहनों (7+ एक्सल) पर भी 5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होगी। वार्षिक पास (200 ट्रिप) 3000 रुपये से बढ़कर 3075 रुपये हो जाएगा। मासिक पास भी 85 से 140 रुपये तक महंगा होगा।

बढ़ोतरी सड़कों की मरम्मत, रखरखाव के लिए

सरकार का कहना है कि यह बढ़ोतरी सड़कों की मरम्मत, रखरखाव और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए की गई है। लेकिन इसका सीधा असर आम यात्रियों, छोटे व्यापारियों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर पड़ेगा। रोजाना हाईवे इस्तेमाल करने वालों की लागत बढ़ेगी। पलवल और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-आगरा जैसे रूट पर ज्यादा खर्च करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *