कोहली से तुलना होने पर गुस्से से आगबबूला हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार को लगाई फटकार

कोहली का नाम सुनते ही तिलमिलाए बाबर आजम

नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में पेशावर जाल्मी की रोमांचक जीत के बाद कप्तान बाबर आजम प्रेस कॉन्फ्रेंस में भड़क गए। एक पत्रकार ने विराट कोहली से उनकी तुलना करते हुए सवाल किया तो बाबर ने साफ-साफ कहा – “तुलना बंद करें, यह आपकी गलतफहमी है।”

मैच में पेशावर जाल्मी ने हैदराबाद किंग्समेन को आखिरी गेंद पर 6 विकेट से हरा दिया। 146 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बाबर ने 37 गेंदों पर 43 रन बनाए, जिसमें 6 चौके शामिल थे। उन्होंने कुसल मेंडिस के साथ 51 रनों की साझेदारी भी की, लेकिन 15वें ओवर में आउट हो गए। अंत में इफ्तिखार अहमद ने नाबाद 15 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार ने पूछा, “विराट कोहली के शॉट्स आपके जैसे हैं, लेकिन वे मैच फिनिश करते हैं, जबकि आपको इसकी कमी बताई जाती है। इस तुलना पर आप क्या कहेंगे?”

गुस्से भरा जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

बाबर आजम ने तुरंत जवाब दिया, “यह यहीं खत्म करें। ऐसी बातें अपने पास रखें। तुलना बंद करें। यह आपकी गलतफहमी है कि मैंने मैच फिनिश नहीं किए। ”बाबर का यह गुस्से भरा जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस के बीच बहस छिड़ गई कि लगातार तुलनाएं खिलाड़ियों पर अनावश्यक दबाव डालती हैं।

पेशावर जाल्मी पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर

इस सीजन में बाबर ने अब तक 2 मैचों में 82 रन बनाए हैं, औसत 41.00 और स्ट्राइक रेट 126.15 रहा। पेशावर जाल्मी पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। बाबर और कोहली की तुलना पिछले कई सालों से होती रही है। बाबर ने पहले कोहली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माना था, लेकिन बार-बार होने वाली तुलनाओं से वे अब नाराज नजर आ रहे हैं।

यह घटना PSL 2026 की चर्चा में छा गई है। पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस बाबर के प्रदर्शन और फिनिशिंग स्किल पर लगातार सवाल उठाते रहे हैं, जबकि विराट कोहली अपनी क्लच परफॉर्मेंस के लिए मशहूर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *