नई दिल्ली। गंदी बात और उल्लू जैसी बोल्ड वेब सीरीज की एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल पर नया विवाद खड़ा कर दिया है। तानिया ने दावा किया है कि चहल की PR टीम ने उनसे एक वीडियो डिलीट करने को कहा था। तानिया चटर्जी ने हाल ही में पापाराजी के साथ बातचीत में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम DM दिखाई।
उन्होंने बताया कि चहल ने उनके एक वीडियो पर रिएक्ट करते हुए मैसेज भेजा था – “आप क्यूट हो”। तानिया ने यह मैसेज पापाराजी को दिखाया और कहा, “देखिए चहल ने मुझे क्यूट बोला है।”लेकिन विवाद तब शुरू हुआ जब तानिया ने आगे आरोप लगाया कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद चहल की PR टीम ने उनसे संपर्क किया और वीडियो डिलीट करने के लिए कहा।
चहल का पर्सनल लाइफ अक्सर सुर्खियों में
तानिया ने कहा कि उन्हें यह बहुत अजीब लगा क्योंकि वे सिर्फ सच्चाई बता रही थीं। यह घटना ऐसे समय में आई है जब युजवेंद्र चहल 2025 में अपनी पत्नी और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से तलाक ले चुके हैं। उसके बाद से चहल का पर्सनल लाइफ अक्सर सुर्खियों में रहता है। IPL 2026 में पंजाब किंग्स की तरफ से खेल रहे चहल पर पहले भी कई अफवाहें लग चुकी हैं।
कुछ इसे अनावश्यक ड्रामा बता रहे
तानिया चटर्जी, जो गंदी बात, तितलियां और उल्लू प्लेटफॉर्म पर अपनी बोल्ड भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं, ने इस मामले को सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में ला दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स की राय बंटी हुई है। कुछ लोग तानिया का साथ दे रहे हैं तो कुछ इसे अनावश्यक ड्रामा बता रहे हैं।
अभी तक युजवेंद्र चहल या उनकी PR टीम की तरफ से इस आरोप पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। पूरा मामला सोशल मीडिया पर गरमा हुआ है और क्रिकेट प्रेमी इस विवाद पर चर्चा कर रहे हैं।यह घटना चहल के पर्सनल लाइफ को एक बार फिर सुर्खियों में ला दी है।
