नई दिल्ली। व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर को लेकर कन्फ्यूजन और विवाद चल रहा है। भारत सरकार ने कंपनी को नोटिस भेजकर फीचर पर रोक लगाने और जवाब मांगा है। इस बीच खुद व्हाट्सएप ने स्पष्ट किया है कि यूजरनेम लेना पूरी तरह से ऑप्शनल है। यूजर्स चाहें तो इसे ले सकते हैं या मना भी कर सकते हैं।
कंपनी का आधिकारिक जवाब व्हाट्सएप ने X (ट्विटर) पर पोस्ट करके बताया कि यूजरनेम अनिवार्य नहीं है। अभी यह फीचर आधिकारिक रूप से लॉन्च नहीं हुआ है, सिर्फ रिजर्वेशन शुरू किया गया है। कंपनी यूजर्स के फीडबैक के आधार पर साल के अंत तक इसे लॉन्च करने की योजना बना रही है।
अन्य महत्वपूर्ण बातें
फिलहाल यूजरनेम से मैसेज भेजने की सुविधा उपलब्ध नहीं है। जब यह फीचर आएगा तो नए यूजर से मैसेज आने पर देश की जानकारी और अलर्ट दिखाया जाएगा। कंपनी का कहना है कि फ्रॉड को रोकने के लिए जरूरी सावधानियां बरती जाएंगी।
