कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा ने दिया पार्टी से इस्तीफा, शिवसेना के इस गुट में होंगे शामिल; जानें उनका राजनातिक करियर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा ने दिया पार्टी से इस्तीफा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा ने दिया पार्टी से इस्तीफा- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा ने रविवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे की घोषणा की। सूत्रों ने बताया कि उनके आज दोपहर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने की संभावना है। कांग्रेस के दिग्गज नेता मुरली देवड़ा के बेटे मिलिंद ने एक्स पर एक पोस्ट में अपने इस्तीफे की पुष्टि की और कहा, “आज मेरी राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म कर रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।” मिलिंद देवड़ा ने 2012 से 2014 तक कांग्रेस कार्यकाल के दौरान केंद्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी और शिपिंग राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया है। वह मुंबई प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भी थे। उन्होंने मुंबई दक्षिण लोकसभा क्षेत्र पर शिवसेना (यूबीटी) द्वारा दावा करने पर भी नाराजगी व्यक्त की, जिसका देवड़ा ने पहले प्रतिनिधित्व किया था।

मिलिंद के पिता भी यूपीए सरकार में रहे थे मंत्री

मिलिंद देवड़ा के पिता मुरली देवड़ा 1982 में वह कांग्रेस के टिकट पर महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य बने। 1985, 1989 और 1991 में वह लोकसभा के लिए चुने गए। इसके बाद उन्होंने इस सीट से अपने बेटे मिलिंद देवड़ा को उतारा और 2004 में मिलिंद सांसद चुने गए। मुरली देवड़ा यूपीए की सरकार में पेट्रोलियम और कॉर्पोरेट अफेयर्स जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाला था। साल 2014 में उनका निधन हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *