नवनियुक्त हरियाणा सरकार के नायब कैबिनेट में कौन-कौन होंगे मंत्री? इन नामों पर चर्चा तेज

पवन चोपड़ा, चंडीगढ़। हरियाणा में नई भाजपा सरकार के मूर्त रूप लेने में लगभग 36 घंटे का समय शेष है। सूत्रों की मानें तो नई सरकार में बनने वाले मंत्रियों की संभावित नाम भी भाजपा नेतृत्व द्वारा फाइनल कर लिए गए हैं। सबसे पहले और सबसे ऊपर पूर्व गृहमंत्री अनिल विज का नाम बताया जा रहा है। इसी प्रकार से राव नरबीर सिंह, विपुल गोयल, मूलचंद शर्मा, कृष्णलाल पंवार, महिपाल ढांडा जो की पूर्व में मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा कृष्णा गहलोत, हरविंदर कल्याण, रणबीर गंगवा, बिमला चौधरी, लक्ष्मण यादव, घनश्याम सर्राफ, आरती राव और श्रुति चौधरी शामिल हैं।

अहीरवाल के दिग्गज नेता भाजपा से लगातार तीसरी बार गुरुग्राम से सांसद और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। इसी प्रकार भिवानी जिले की तोशाम विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनी पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पौत्री व पूर्व सांसद श्रुति चौधरी की भी मंत्रिमंडल में लिया जाना तय है।

भाजपा के पास विधायकों की संख्या 51

उल्लेखनीय है कि बीती 8 अक्टूबर को 8 अक्टूबर को हुई हरियाणा विधानसभा मतगणना के बाद भाजपा 48, कांग्रेस ने 37, इनेलो ने 2 और 3 निर्दलीयों ने जीत दर्ज की। तीनों निर्दलीय विधायक भाजपा को समर्थन दे चुके हैं। जिसके बाद भाजपा के पास विधायकों की संख्या 51 हो गई है।

इसके अलावा हिसार सीट से निर्दलीय जीतने वाली देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल, यमुनानगर से लगातार तीसरी बार विधायक बनने वाले घनश्याम दास अरोड़ा, भिवानी सीट से लगातार चौथी बार विधायक बनने वाले घनश्याम सर्राफ, जींद विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार विधायक बनने वाले डॉक्टर कृष्ण चंद्र मिड्डा को भी मंत्रिमंडल में लिए जाने की चर्चाएं जोरों पर थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *