Haryana Vidhan Sabha: सत्र शुरू होने से पहले ही भिड़े सैनी और हुड्डा, प्रोटेम और एक्टिंग स्पीकर को लेकर छिड़ा विवाद

पवन चोपड़ा, चंडीगढ़। भाजपा की नायब सरकार बनने के बाद बुलाई गई हरियाणा विधानसभा के सत्र के दौरान प्रोटेम तथा एक्टिंग स्पीकर को लेकर विवाद छिड़ गया। सत्र शुरुआत से पूर्व जैसे ही विधानसभा अधिकारियों द्वारा कांग्रेसी विधायक रघुवीर कादियान जिन्हें प्रोटेम स्पीकर बनाया गया। उन्हें टेंपरेरी प्रोटेम स्पीकर संबोधित कर सदन की कार्यवाही चलाने को कहा गया।

इस पर रोहतक से कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा द्वारा इस पर एतराज जताया गया। इसको लेकर उन्होंने प्रोटेम स्पीकर से बोलने की इजाजत मांगी, लेकिन स्पीकर ने कहा अभी नहीं यह विषय बाद में। परन्तु पूर्व सीएम हुड्डा ने इस बात पर कड़ी आपत्ति जाहिर करते हुए कहा कि विधायकों को शपथ दिलवाने के मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस पूरी कार्रवाई को लेकर सदन में प्रश्न चिन्ह खड़ा किया। इस पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इसके जवाब में बताया कि पहले भी 2004-2009 समेत कई बार नई सरकारें बनने पर इसी प्रकार की कार्यवाही देखी गई है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस पर सदन में खड़े होकर विरोध स्वरूप कहा कि वे 5 बार विधानसभा हरियाणा का सदस्य है। जबकि 4 बार लोकसभा का सदस्य रहे। लेकिन इस प्रकार की कार्यशैली उन्होंने कभी नहीं देखी। आखिर प्रोटेम स्पीकर क्या होता है। उन्होंने सदन में स्पीकर से पूछा कि क्या आप टेंपरेरी है ? क्या आप फुल फ्लैज नहीं है ?

गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कदम: हुड्डा

हुड्डा ने इसे स्पीकर पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कदम बताया। वहीं मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सदन में खड़े होकर बताया कि 2005 में जब सरकार बनी तो शपथ ग्रहण के लिए में बेरी के विधायक रघुवीर कादियांन (आज प्रोटेम स्पीकर) द्वारा यह परंपरा निभाई गई जबकि वह डिप्टी स्पीकर थे। 26 अक्टूबर 2009 को भी कैप्टन अजय सिंह जो डिप्टी स्पीकर थे, उनके द्वारा शपथ दिलवाई गई। इस पर प्रोटेम स्पीकर रघुवीर सिंह द्वारा कहा गया कि उनकी निजी जानकारी के अनुसार इस प्रकार की कार्यवाही की जा सकती है और यह पूरी तरह से लीगल है।

वरिष्ठ विधायक भारत भूषण बत्रा ने अधिकारियों पर फोड़ा ठीकरा

उन्होंने कहा कि पार्लियामेंट में प्रोटेम स्पीकर फुल फ्लैज स्पीकर होता है। इस मामले को लेकर वरिष्ठ विधायक एडवोकेट भारत भूषण बत्रा ने सदन में इस लापरवाही का ठीकरा अधिकारियों पर फोड़ते हुए कहा कि अगर ऐसा कुछ पहले होता रहा है तो क्या इसे बदलना नहीं चाहिए। जिसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ी सहजता और सौम्य तरीके से जवाब दिया कि अगर वरिष्ठ विधायकों भूपेंद्र सिंह हुड्डा और भारत भूषण बत्रा द्वारा एक्टिंग और प्रोटेम स्पीकर को लेकर किसी व्यवस्था की दृष्टि से सवाल उठाया है तो अवश्य ही इसे कानूनी तौर देखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *