गर्मी से हैं परेशान तो हो जाइए खुश, इस बार जल्द ही आएगा मानसून; जानें आपके राज्य में कब होगी बारिश

इस साल जल्द ही भारत में प्रवेश करेगा मानसून

नई दिल्ली। देश में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है, लेकिन मानसून इस बार खुशखबरी लेकर आ रहा है। दरअसल, मौसम विभाग के मुताबिक मानसून इस साल समय से पहले दस्तक देने वाला है। दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से पहले अंडमान निकोबार में दस्तक देने वाला है। IMD के मुताबिक, 19 मई को मानसून के अंडमान निकोबार में पहुंचने की संभावना है। उसके बाद मानसून देश के बाकी हिस्सों में भी आ जाएगा।

हालांकि हर साल अंडमान निकोबार में मानसून 22 मई तक आता है, लेकिन इस साल ये 3 दिन पहले ही आ सकता है। मौसम विभाग की मानें तो देश में अल नीनो प्रणाली कमजोर हो रही है और ला नीना स्थितियां सक्रिय हो रही है। इसी वजह से भारत में मानसून समय से पहले ही प्रवेश कर सकता है। वहीं ला-नीना के साथ-साथ हिंद महासागर द्विध्रुव (आईओडी) स्थितियां भी इस साल अच्छे मानसून के लिए अनुकूल रही हैं। ये सभी मानसून जल्द आने के सकारात्मक संकेत हैं।

अलग-अलग राज्यों में कब दस्तक देगा मानसून?

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 19 मई तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में प्रवेश करने की उम्मीद है। इसके बाद 1 जून के बीच यह केरल पहुंचेगा। मानसून के बंगाल की खाड़ी से मुख्य भूमि भारत की ओर बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं, इसलिए अनुमान है कि 19 मई तक मानसून भारत की सीमा में प्रवेश कर जाएगा।

मानसून के पहुंचने की सामान्य तारीख की बात करें तो 10 जून तक ये महाराष्ट्र पहुंच जाता है। फिर आगे बढ़ते हुए 15 जून को ये गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार पर पहुंचता है। वहीं, 20 जून को ये गुजरात के आंतरिक इलाकों, एमपी के मध्य हिस्सों और उत्तर प्रदेश में दस्तक देता है। हालांकि, अभी मौसम विभाग ने इन राज्यों में मानसून के पहुंचने की कोई तारीख नहीं बताई है। मौसम विभाग लगातार मानसून की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *