KGF फेम यश के जन्मदिन पार्टी में हुआ बड़ा हादसा, कट-आउट लगाने के दौरान तीन लोगों की करंट से मौत

KGF फेम यश के जन्मदिन पार्टी में हुआ बड़ा हादसा, कट-आउट लगाने के दौरान तीन लोगों की करंट से मौत

साउथ के सुपरस्टार यश आज अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। यश के फैंस के लिए उनका जन्मदिन बेहद खास है। वो आज जश्न में डूबे नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बार अभिनेता के जन्मदिन पर उनके फैंस के साथ एक साथ दुर्घटना घट गई। गौरतलब है कि कर्नाटक में यश के जन्मदिन के लिए अभिनेता का बैनर लगाते समय उनके तीन फैंस की बिजली की चपेट में आने से आकस्मिक मौत हो गई है।

KGF में शानदार अभिनय करने वाले यश की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैंस फॉलोइंग है। उनके दुनिया के कोने-कोने में फैंस है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता यश के तीन फैंस की आज यानी 8 जनवरी 2024 को सुबह कर्नाटक के गडग जिले के लक्ष्मेश्वर तालुका के सुरंगी गांव में बिजली का झटका लगने से आकस्मिक रूप से मौत हो गई है। इस बीच अभिनेता के फैंस उनके जन्मदिन के खास मौके पर उनका कट आउट लगाने में खासा बिजी थे।

इसके चलते हुआ हादसा

पिछले दिनों अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को फिल्म टॉक्सिक के लिए आभार जाहिर किया था। इसके साथ ही उनका कहना था कि वो जन्मदिन पर फैंस से नहीं मिल सकेंगे। इससे उनके फैंस खासा निराश हुए थे, लेकिन फिर भी उन्होंने अभिनेता का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाने का डिसीजन लिया। इसी के चलते कर्नाटक के घटक जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। गौरतलब है कि यश का कट-आउट लगाने के दौरान तीन लोगों की करंट लगने से तत्काल मौत हो गई। वहीं तीन बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

तीन फैंस की मौत

मृतकों की पहचान हनुमंत हरिजन (उम्र 24), मुरली नादु विनमणि (उम्र 20) और नवीन गाजी (उम्र 20) के रूप में सामने आई है। माना जा रहा है कि तीन और लोग भी इस हादसे से घायल हुए है। हालिया समय में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *