कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा नगर पालिका में शु्क्रवार को बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें पिहोवा नगर पालिका, धार्मिक संगठनों, भाजपा युवा मोर्चा के सहयोग से लायंस क्लब पिहोवा ने अहम भूमिका निभाई। इस दौरान लायंस क्लब के कार्यकर्ताओं ने कपड़े के थैले भी इस दौरान लोगों को बांटे।
उन्होंने लोगों से प्लास्टिक के दुष्परिणाम के बारे में भी बताया। वहीं लोगों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्लास्टिक के थैले से होने वाले नुकसान के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई। पवित्र सरस्वती तीर्थ से सफाई करते हुए मुख्य बाजार से गुजरते हुए सरस्वती द्वार मेन चौक पर पहुंचे।
समाजसेवा के उद्देश्य के साथ लायंस क्लब की स्थापना
एक कार्यकर्ता ने कहा- यह बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है। लायंस क्लब की स्थापना ही इस उद्देश्य से किया गया था कि हम अपने समाज में जागरुकता फैलाने का काम करेंगे। आज प्लास्टिक हटाओ अभियान चलाया गया है। इसे नगर पालिका के सहयोग से शुरू किया गया है। सफाई कर रहे नागरिकों ने भी नगरपालिका और लायंस क्लब के कदम को काफी सराहा। इसके अलावा इसमें भाजपा युवा मोर्चा और विभिन्न धार्मिक संगठनों ने हिस्सा लिया।
लायंस क्लब के प्रधान शाश्वत चक्रपाणि के सहयोग से आयोजन
एक अन्य सदस्य ने कहा- मैं बधाई देना चाहता हूं लायंस क्लब के प्रधान शाश्वत चक्रपाणि जी को जिन्होंने यह बेहतरीन कार्यक्रम शुरू किया। इसके अलावा नगर पालिका के प्रधान आशीष चक्रपाणि का भी धन्यवाद देता हूं। आज प्लास्टिक हटाओ अभियान चलाया गया है। स्वच्छता एक दिन में नहीं आ सकती है, लेकिन हम लोगों में इसको लेकर जागरुकता फैलाना चाहते हैं, कि वह प्लास्टिक को ना कहें और जूट की थैली का इस्तेमाल करेंगे। इससे पर्यावरण को भी हम सुरक्षित रख पाएंगे।