चिरंजीवी और वैजयंतीमाला को पद्म विभूषण तो मिथुन उषा उत्थुप के हिस्से आया ये सम्मानित पुरुस्कार

पद्म विभूषण

पद्म विभूषण- 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस से पहले पद्म पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट सामने आ गई है।इसमें सिनेमा जगत से ताल्लुक रखने वाले दिग्गजों के नाम सामने आए हैं।इस लिस्ट में वैजयंतीमाला, चिरंजीवी ,मिथुन चक्रवर्ती के अलावा गायिका उषा उत्थुप भी शामिल है।

बता दें कि पद्म पुरस्कारों की लिस्ट जारी हो गई है। आज के दिन सिनेमा जगत के तमाम दिग्गजों को इस बड़े पुरस्कार से नवाजा जायेगा। चिरंजीवी और वैजयंती माला को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।वहीं मिथुन चक्रवर्ती उषा उत्थुप को पद्म पुरुस्कार दिया जाएगा।आपको बता दे कि चिरंजीवी, वैजयंतीमाला और उषा को पहले भी पद्म पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। साल 2006 में चिरंजीवी पद्म भूषण और वैजयंती माला को 1968 में पद्मश्री मिला था।जबकि सिंगर को 2011 में पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।

वैजयंतीमाला को मिलेगा पद्म विभूषण
वैजयंती माला का जिक्र करे तो उन्होंने तमिल सिनेमा से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में भी खास जगह बनाई।ये जितनी टैलेंटेड अदाकारा थी। उतनी ही उम्दा डांसर भी थी।वैजयंतीमाला ने अपने फ़िल्मी करियर में तमाम सक्सेसफुल फिल्मों में काम किया। जिनमें संगम, मधुमती, देवदास, फूलों की सेज ,लीडर जैसी फिल्में शामिल है।

चिरंजीवी को मिलेगा पद्म विभूषण
चिरंजीवी का जिक्र करे तो इन्होंने 1978 में सिल्वर स्क्रीन से डेब्यू किया था।वहीं 2008 में चिरंजीवी पॉलिटिक्स से जुड़ गए। इसके बाद वो केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री के तौर पर देश की सेवा भी कर चुके हैं। इनकी मशहूर फिल्मों का जिक्र करे तो इन्होंने अपने फ़िल्मी करियर के दौरान आचार्या ,गॉडफादर, इंदिरा रूद्र,वीना, टैगोर जैसी तमाम हिट फिल्में दी है।

उषा,मिथुन ,विजयकांत को पद्म विभूषण से नवाजा जायेगा।
बॉलीवुड के अभिनेता मिथुन का ये पहला पद्म पुरस्कार होगा।जबकि दिवगंत विजयकांत की मेहनत और आर्ट्स की दुनिया में योगदान देने के लिए उन्हें पद्म विभूषण देने की घोषणा की गई है। विजयकांत का निधन पिछले साल 28 दिसंबर को हुआ था।

हरिओम हरी, रम्भा हो वन टू चा-चा जैसे जबरदस्त गाने गाकर सबके दिलों में राज करने वाली उषा उत्थुप को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *