दिल्ली में आज डबल प्रदर्शन! कॉकरोच जनता पार्टी के साथ पंजाब के हजारों किसान भी कर रहे दिल्ली मार्च

कॉकरोच और किसानों का प्रदर्शन

नई दिल्ली। दिल्ली की सड़कों पर दो बड़े प्रदर्शन हो रहे हैं। एक तरफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थक जंतर-मंतर पर धरने पर डटे हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ पंजाब के हजारों किसान भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के खिलाफ दिल्ली मार्च कर रहे हैं। CJP प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने और आज संसद मार्च निकालने का ऐलान किया है।

CJP आंदोलन जारी

सोमवार को हुए बवाल और पुलिस कार्रवाई के बावजूद CJP समर्थक मंगलवार को भी जंतर-मंतर पर जमा हैं। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि मांगें पूरी होने तक धरना चलेगा। दोहरे प्रदर्शनों को देखते हुए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

किसानों का दिल्ली कूच

पंजाब के अमृतसर और गुरदासपुर से ‘देश बचाओ मोर्चा’ के आह्वान पर किसान शंभू बॉर्डर के रास्ते दिल्ली पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। वे भारत-अमेरिका ट्रेड डील को रद्द करने की मांग कर रहे हैं, जिससे कृषि, डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचने का डर है।

सुरक्षा इंतजाम सख्त

किसानों के कूच को देखते हुए शंभू और खनौरी बॉर्डर पर धारा 163 लागू कर दी गई है। भारी बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां दोनों आंदोलनों पर नजर रखे हुए हैं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *