EXIT POLL 2024: एग्जिट पोल में BJP की सरकार, कई सर्वे 400 से पार; जानें किसने कितनी सीटें दी?

एग्जिट पोल में BJP की सरकार, कई सर्वे 400 से पार

नई दिल्ली। आखिरी चरण की वोटिंग खत्म होते ही शनिवार को 18वीं लोकसभा क चुनाव संपन्न हो गया। वहीं विभिन्न चैनलों के एग्जिट पोल के नतीजों में एनडीए की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है। एग्जिट पोल में एनडीए की सीटें 300 पार जाती दिख रही हैं। कुछ राज्यों में इंडिया गठबंधन, एनडीए के मुकाबले बढ़त बनाते दिख रही है। हालांकि, कई राज्यों में मोदी मैजिक का असर दिख रहा है। अधिकतर एग्जिट पोल में एनडीए की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है।

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में फिर एक बार NDA की सरकार बनती दिख रही है। कुल 543 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान के बाद अब एग्जिट पोल के नतीजे में NDA को 361-401, INDIA को 131-166 और अन्य को 8-20 सीटें मिलने का अनुमान है। एबीपी-सी वोटर्स में एनडीए को 353-383, INDIA को 152-182 और अन्य 4-12 सीटें मिलने की बात कही जा रही है। न्यूज 24-टुडेज चाणक्य के सर्वे के मुताबिक एनडीए को 400, INDIA को 107 और अन्य को 36 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

दिल्ली में सातों सीटों पर बीजेपी की क्लीन स्वीप

अगर बात दिल्ली के सभी सातों सीटों की करें तो यहां पर भाजपा क्लीन स्वीप करती दिख रही है। न्यूज 24 चाणक्य टुडे के एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली में भाजपा को 53 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त हो सकता है। पिछली बार 56 प्रतिशत से अधिक वोट मिले थे। न्यूज 24-टुडेज चाणक्य ने भाजपा को 6 से 7, गठबंधन को 0-1 सीटें मिल रही है। टीवी9 ने बीजेपी को 7 तो गठबंधन को 0 सीटें दे रही है। इंडिया टीवी सीएनएक्स के मुताबिक 6 से 7 तो गठबंधन 0 से 1 सीटें मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *