10 मिनट में पाएं पार्लर जैसा ग्लो, ये होममेड फेस पैक आपके चेहरे पर तुरंत लाएगा निखार

कपूर का सबसे अधिक उपयोग पूजा पाठ में किया जाता है। इसके अलावा कपूर का उपयोग कुछ घरेलू नुस्खों में भी किया जाता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि कपूर के इस्तेमाल से त्वचा संबंधी समस्याओं को भी ठीक किया जा सकता है। कपूर में एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा से दाग, धब्बे और मुंहासे दूर हो जाते हैं। इससे त्वचा में निखार आता है।

कपूर बैक्टीरिया और फंगल संक्रमण का भी इलाज करता है। बस जरूरी है कि आप कपूर का सही तरीके से इस्तेमाल करें। आइए आज हम आपको कपूर के कुछ फेस पैक के बारे में बताते हैं। अगर आप इस फेस पैक का इस्तेमाल करेंगे तो त्वचा साफ हो जाएगी और त्वचा संबंधी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

कपूर और मुल्तानी मिट्टी

एक कटोरी में दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी और एक चुटकी कपूर पाउडर को गुलाब जल के साथ मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और दस मिनट बाद चेहरा धो लें।

कपूर और बेसन

एक चुटकी कपूर में एक चम्मच बेसन और आवश्यकतानुसार गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और दस मिनट बाद धो लें। इस फेस पैक का इस्तेमाल 15 दिन में एक बार करें और आपको अपनी त्वचा में फर्क नजर आएगा।

कपूर और बादाम का तेल

एक कटोरी में दो बड़े चम्मच बादाम का तेल और एक चुटकी कपूर पाउडर मिलाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *