आईपीएल 2026: डेब्यू मैच में ही प्रफुल्ल हिंगे ने मचाया धमाल, वैभव सूर्यवंशी को बताया था ‘मेरा फेवरेट विकेट’

प्रफुल्ल हिंगे ने मचाया धमाल

नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के अनकैप्ड पेसर प्रफुल्ल हिंगे ने आईपीएल डेब्यू पर कमाल का प्रदर्शन किया। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने पहले ही ओवर में तीन विकेट लेकर इतिहास रच दिया। हिंगे ने मैच के बाद कहा, “मैंने लोगों से पहले ही कह दिया था कि मैं वैभव सूर्यवंशी को बाउंसर डालकर आउट कर दूंगा। वह मेरा फेवरेट विकेट था। मैं बस उसे आउट करना चाहता था।”

उन्होंने आगे बताया कि टीम के बॉलिंग कोच वरुण भाई की मदद से उन्होंने यह प्लान बनाया था।प्रफुल्ल हिंगे ने डेब्यू मैच से पहले ही कहीं नोट कर रखा था कि वे 4-5 विकेट लेंगे। उन्होंने कहा, “मैं पावरप्ले में दबाव बनाना चाहता था। मुझे विश्वास है कि जो सोचते हो, वो सच हो जाता है।” मैच में SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रन बनाए। जवाब में RR की शुरुआत खराब रही।

वैभव सूर्यवंशी को गोल्डन डक पर आउट किया

हिंगे ने अपनी पहली गेंद पर ही 15 वर्षीय सनसनीखेज बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को गोल्डन डक पर आउट किया। उसी ओवर में उन्होंने ध्रुव जुरेल और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को भी पवेलियन भेजा। बाद में रियान पराग का विकेट भी लेकर उन्होंने 4 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। SRH ने RR को 57 रनों से हराया। 24 वर्षीय विदर्भ के गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने 13 साल की उम्र में क्रिकेट शुरू किया था।

हिंगे का डेब्यू आईपीएल इतिहास में यादगार बन गया

उन्होंने कहा, “मैंने अपने पिता से क्लब जॉइन करने को कहा, लेकिन उन्होंने कहा कि मैं बहुत छोटा हूं। बाद में क्लब गए और तब से लगातार खेलता रहा।” उन्होंने यह अवॉर्ड अपनी फैमिली को समर्पित किया। यह प्रदर्शन SRH की मजबूत बॉलिंग यूनिट की ताकत को दिखाता है। हिंगे का डेब्यू आईपीएल इतिहास में यादगार बन गया है, खासकर वैभव सूर्यवंशी जैसे खतरनाक बल्लेबाज को पहले ही ओवर में आउट करने के लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *