अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल हुए मोहनलाल बडोली, कहा- गीता स्थली कुरुक्षेत्र हरियाणा की पावन धरा

मेवा सिंह राणा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली आज कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतर्राष्टरीय गीता महोत्सव में शामिल हुए। यहां पहुंचने पर उन्होंने कहा कि गीता स्थली कुरुक्षेत्र हरियाणा प्रदेश की पावन धरा है। जहां से भगवान श्री कृष्ण ने विश्व को ज्ञान और कर्म का संदेश देते हुए गीता जैसा पवित्र ग्रंथ दिया है। यही वह पावन धरा है जहां पर न्याय और अन्याय का युद्ध महाभारत हुआ था। भाजपा ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन कर कुरुक्षेत्र को पूरे विश्व में पहचान दी है।

मोहन लाल बड़ौली आज शुक्रवार को देर सायं मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने प्रदेशवासियों को गीता महोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही कुरुक्षेत्र में होने वाले गीता जयंती के स्वरूप को वर्ष 2016 से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का काम किया। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र के विकास में भी चार चांद लगाने का काम किया। इस पावन धरा ज्योतिसर पर विश्व स्तरीय संग्रहालय बनाने के लिए 206 करोड़ से ज्यादा का बजट उपलब्ध करवाने का काम किया।

महोत्सव में हर वर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंच रहे

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में हर वर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंच रहे है। इस पावन धरा पर पहुंचने वाले श्रद्घालुओं को देश की प्राचीनतम संस्कृति, संस्कारों से रूबरू होने का एक अनोखा अवसर मिल रहा है। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, केडीबी के मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल, बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, गुरदयाल सुनहेडी, रविन्द्र सांगवान, डा.ऋषिपाल मथाना सहित सभी जिलों के भाजपा अध्यक्ष, अधिकारीगण और भाजपा नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *