पवन चोपड़ा, चंडीगढ़। हरियाणा के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में नायब सैनी ने गुरुवार को पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में शपथ ग्रहण की। इसके अलावा उनके साथ मंत्रिमंडल में 13 मंत्री लिए गए, जिसमें से पूर्व गृहमंत्री अनिल विज, कृष्ण पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, डॉक्टर अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, कृष्ण बेदी श्रुति चौधरी, आरती राव, राजेश नगर, गौरव गौतम ने भी मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
किस जिले को कितना मिला
उत्तर हरियाणा कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए नायब सैनी को मुख्यमंत्री अंबाला जिला की अंबाला कैंट से रिकॉर्ड सातवीं बार विधायक बने पूर्व गृहमंत्री अनिल विज को नंबर दो पर शपथ दिलवाई गई। इसी प्रकार रिकॉर्ड छठी बार विधायक बने , पानीपत इसराना सुरक्षित सीट से पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पवार को तीसरे नंबर पर मंत्री पद की शपथ दिलवाई गई। इसी प्रकार छह बार के विधायक गुरुग्राम बादशाहपुर से नरबीर सिंह, सोनीपत गोहाना से अरविंद शर्मा, विपुल गोयल फरीदाबाद, महिपाल ढांडा पानीपत ग्रामीण पानीपत, श्याम सिंह राणा रादौर यमुनानगर, रणबीर गंगवा बरवाला हिसार, कृष्ण बेदी नरवाना कैथल, श्रुति चौधरी तोशाम भिवानी, आरती राव अटेली महेंद्रगढ़, राजेश नागर तिगांव फरीदाबाद, गौरव गौतम पलवल, को मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी मिली है।
पंचकूला, सिरसा, जींद फतेहाबाद, पूर्व में 10 वर्ष सीएम सिटी रही करनाल, हांसी, चरखी दादरी और झज्जर से भाजपा ने किसी को भी मंत्रिमंडल में नहीं लिया। उल्लेखनीय की जहां करनाल लोकसभा क्षेत्र से 9 की 9 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। जबकि रोहतक, सिरसा , फतेहाबाद व झज्जर से भाजपा का कोई विधायक नहीं बना।
मूलचंद को इस बार मंत्रिमंडल में नहीं मिली जगह
अनिल विज, कृष्ण कुमार, राव नरवीर, कृष्ण बेदी, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, इससे पहले भी भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। अरविंद शर्मा, रणबीर गंगवा, श्याम सिंह राणा, श्रुति चौधरी आरती राव राजेश नगर गौरव गौतम को पहली बार मंत्रिमंडल में जगह मिली है। नायब कैबिनेट के उद्योग मंत्री मूलचंद को इस बार मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। उनकी जगह ब्राह्मण चेहरे के रूप में तीन बार के लोकसभा सदस्य व गोहाना से विधायक बने डॉ अरविंद शर्मा, पलवल से गौरव गौतम को लिया गया है।
इस बार नहीं दिखेगा सिख चेहरा
पिछली बार मनोहर मंत्रिमंडल में पिहोवा से सिख चेहरे के रूप में सेलिब्रिटी संदीप सिंह को खेल राज्य मंत्री बनाया गया था। अबकी बार भाजपा से कोई भी सीख चेहरा विधानसभा में नहीं पहुंचा।
मंत्रिमंडल में सबसे चर्चित चेहरे नरवीर, आरती और श्रुति
अहीर बेल्ट से आने वाले राव नरवीर सिंह भाजपा सरकार बनने के बाद दूसरी बार मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। वे राव इंद्रजीत धुर विरोधी हैं। ऐसे में हाई कमान ने इन्हें मंत्रिमंडल में स्थान दे केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत को संदेश देने के साथ-साथ पहली बार विधायक बनी उनकी बेटी आरती राव को मंत्रिमंडल को मे लेकर राव को साधने का काम भी किया। इसी प्रकार से लोकसभा के पूर्व सांसद पहली बार तो शाम से विधायक बनी बंसीलाल की पौत्री श्रुति चौधरी को लेकर लोगों में भारी उत्साह था। इसके अलावा जहां सभी मंत्रियों ने हिंदी में शपथ ली। एकमात्र श्रुति चौधरी ने अंग्रेजी में शपथ ग्रहण की।
सीएम के पारिवारिक सदस्यों सहित को मंत्री बनता देख भावुक हुए परिजन
जिस वक्त मुख्यमंत्री नायक सैनी के माता-पिता, धर्मपत्नी सुमन सैनी, उनका बेटा, बेटी हर तरफ नायब सैनी जिंदाबाद और उनके गीत सुन गदगद हो रही थी प्रदेशवासियों का जोश देश देख उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। जैसे ही नायब सैनी को मुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए बुलाया गया उनके चेहरे पर खुशी के साथ-साथ भावुकता के पल भी देखे गए। वही इन ऐतिहासिक पलों के साक्षी उनके माता-पिता भी बने।
जिस वक्त श्रुति चौधरी मंत्री पद की शपथ ले रही थी। उसके सामने विशिष्ट ब्लॉक में बैठी उनकी माता पूर्व मंत्री राज्यसभा सांसद किरण चौधरी भावुक दिखी। जैसे ही श्रुति चौधरी का नाम मंत्री पद के लिया गया उनकी माता का जोश देखने वाला था। उन्होंने दोनों हाथ उठाकर बेटी के मंत्री बनने खुशी जाहिर की। उल्लेखनीय है किरण चौधरी स्वयं को बंसीलाल की विरासत को आगे ले जाने का दावा करती है। ऐसे में अब उनके बाद उनकी पुत्री के मंत्री बनने पर उनके इस दावे को और मजबूती मिली है।