‘लोलापालूजा’ के लिए निक भाईयो संग पहुंचे भारत ,एयरपोर्ट पर सिंगर को यूजर्स बोले ‘जीजू आ गए है’

'लोलापालूजा’

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास हालिया समय में ‘लोलापालूजा 2024’ के लिए सरजमीं पर पहुंचे है।इसी बीच उनका एक वीडियो खासा वायरल हो रहा है।
इस बीच निक दोनों भाइयों केल्विन जोनास और जो जोनस के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। इस बीच तीनों भाइयों ने कैमरा पर्सन के सामने जमकर पोज दिए और तमाम फोटो खिंचवाई।

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास हालिया समय में ‘लोलापालूजा 2024’ को लेकर खासा सुर्खियों में है।इस इवेंट में परफॉर्म करने के लिए निक के साथ उनके दोनों भाई भी भारत आए हुए हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर तीनों स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर निक जोनास का एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है।

यूजर्स के रिएक्शन
इसी बीच सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इसमें निक जोनास अपने दोनों भाई के साथ मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिख रहे हैं। तीनों भाई कैमरा पर्सन के सामने जमकर पोज देते दिखे। वहीं इस वीडियो पर यूजर्स ने काफी मजेदार कमेंट किए है।तमाम यूजर्स ने लिखा’ जीजू आ गए है ‘

प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड सिंगर एक्टर निक जोनास से साल 2018 में शादी रचाई थी।शादी से पहले इन्होंने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था निक और प्रियंका की एक प्यारी सी बेटी है। जिसका नाम इन्होंने मैरी जोनस चोपड़ा रखा है।जो कि अपने मां-पिता के जैसे काफी लाइमलाइट में रहती है।

प्रियंका के वर्कफ्रंट का जिक्र करे तो इनको पहले पिछली बार वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में अभिनय करते देखा गया था।इसमें उन्होंने हॉलीवुड स्टारट रिचर्ड मैडन के साथ स्क्रीनशॉट साझा किया था। एक्शन अवतार में प्रियंका को लोगों ने काफी पसंद किया था।वहीं फैंस अब इनके अपकमिंग फिल्मी प्रोजेक्ट का खासा इंतजार कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *