पेरिस ओलंपिक: भारत ने 1972 के बाद पहली बार लगातार जीते कांस्य पदक

पेरिस ओलंपिक: भारत ने 1972 के बाद पहली बार लगातार जीते कांस्य पदक

नई दिल्ली। भारत ने पीआर श्रीजेश को शानदार विदाई दी है। दरअसल, टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया। यह पहली बार था, जब भारत ने 1972 के बाद पहली बार लगातार पदक जीते। हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे। इससे ओलंपिक में अपना रिकॉर्ड 13वां हॉकी पदक मिला है।

भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। टोक्यो ओलंपिक में भी भारतीय टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। भारत के लिए इस मैच में कप्तान हरमनप्रीत ने दो गोल दागे। इसके बाद भारतीय रक्षापंक्ति ने दमदार खेल दिखाते हुए स्पेन को एक भी मौका नहीं दिया कि वह बराबरी कर सके। इस तरह पेरिस ओलंपिक में भारत के खाते में चौथा मेडल आया है। इससे पहले तीन मेडल निशानेबाजी में आए थे।

दूसरे क्वार्टर के तीसरे मिनट में ही स्पेन ने गोल दागकर भारत पर बढ़त बना ली ही थ। भारतीय टीम की रक्षापंक्ति स्पेन के स्ट्राइकर को रोकने में विफल रही। भारत के कप्तान हरमनप्रीत ने दूसरे क्वार्टर के बचे हुए आखिरी मिनट के बचे हुए कुछ सेकंड में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। इस तरह भारतीय टीम जो पहले क्वार्टर में पिछड़ रही थी, उसने दमदार वापसी की।

भारत ने बढ़त को बरकरार रखा

स्पेन के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल के मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने शानदार पेनल्टी स्ट्रोक लेते हुए तीसरे क्वार्टर के तीसरे ही मिनट में गोल दागकर भारत को बढत दिला दी। इस तरह से भारतीय टीम अब स्पेन से आगे निकल चुकी थी। टीम 2-1 से बढ़त बना ली और इस बढ़त को भारतीय टीम ने आखिरी तक बना कर रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *