PM Modi 3.0: कैबिनेट मंत्रालय के साथ-साथ राज्य मंत्री और स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों को भी विभाग का आवंटन

राज्य मंत्री और स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों को भी विभाग का आवंटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने कैबिनेट मंत्रियों को मंत्रालय के आवंटन करने के साथ-साथ राज्य मंत्री और स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों को भी विभाग का बंटवारा कर दिया। स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री की संख्या पांच है। आइए देखते हैं इनकी सूची…

स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और विभाग

  • राव इंद्रजीत सिंह- सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, योजना मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय
  • जितेंद्र सिंह- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग तथा अंतरिक्ष विभाग
  • अर्जुन राम मेघवाल- कानून एवं न्याय मंत्रालय तथा संसदीय कार्य मंत्रालय
  • प्रतापराव जाधव- आयुष मंत्रालय तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
  • जयंत चौधरी- कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय तथा शिक्षा मंत्रालय

राज्य मंत्री और विभाग

  • जितिन प्रसाद- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री/ इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • श्रीपद नाइक- राज्य मंत्री, विद्युत एवं शहरी कार्य मंत्रालय
  • पंकज चौधरी- वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • कृष्ण पाल गुर्जर- सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • रामदास अठावले- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
  • रामनाथ ठाकुर- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • नित्यानंद राय- गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • अनुप्रिया पटेल- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • वी सोमन्ना- जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • चंद्र शेखर पेम्मासानी- ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • एसपी सिंह बघेल- मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय तथा पंचायती राज मंत्रालय
  • शोभा करंदलाजे- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय
  • कीर्ति वर्धन सिंह- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और विदेश मंत्रालय
  • बीएल वर्मा- उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
  • शांतनु ठाकुर- बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय
  • कमलेश पासवान- ग्रामीण विकास मंत्रालय
  • बंदी संजय कुमार- गृह मंत्रालय
  • अजय टम्टा- सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री
  • डॉ एल मुरुगन- सूचना और प्रसारण मंत्रालय और संसदीय कार्य मंत्रालय
  • सुरेश गोपी- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय /पर्यटन मंत्रालय
  • रवनीत सिंह बिट्टू- अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
  • संजय सेठ- रक्षा मंत्रालय
  • रक्षा खडसे- युवा मामले और खेल मंत्रालय
  • भागीरथ चौधरी- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
  • सतीश चंद्र दुबे- कोयला मंत्रालय तथा खान मंत्रालय
  • दुर्गादास उइके- जनजातीय मामलों के मंत्रालय
  • सुकांता मजूमदार- शिक्षा मंत्रालय और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय
  • सावित्री ठाकुर- महिला और बाल विकास मंत्रालय
  • तोखन साहू- आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय
  • राज भूषण चौधरी- जल शक्ति मंत्रालय
  • भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा- भारी उद्योग मंत्रालय और इस्पात मंत्रालय
  • हर्ष मल्होत्रा – सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री
  • निमुबेन बंभानियम- उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
  • मुरलीधर मोहोल- सहकारिता मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय
  • जॉर्ज कुरियन- अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
  • पबित्रा मार्गेरिटा- विदेश मंत्रालय और वस्त्र मंत्रालय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *