पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर पर स्मारक डाक टिकट जारी किया, भगवान राम पर आधारित पुस्तिका भी लॉन्च

स्मारक डाक टिकट

 स्मारक डाक टिकट-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अयोध्या के राम मंदिर पर स्मारक डाक टिकट जारी किया। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न देशों में भगवान राम को समर्पित टिकटों की एक पुस्तिका भी जारी की। टिकटों के डिजाइन में राम की चौपाई (कविता) ‘मंगल भवन अमंगल हारी’, सूर्य, सरयू नदी और राम मंदिर और उसके आसपास की मूर्तियां आदि को शामिल किया गया है। आज जारी किए गए छह स्मारक टिकटों में अयोध्या में राम मंदिर, भगवान गणेश, भगवान हनुमान, जटायु, केवटराज और मां शबरी को शामिल किया गया है। ये सभी भगवान राम की कथा से जुड़े प्रमुख व्यक्ति और प्रतीक हैं।

टिकटों पर चित्रित सूर्य की किरणों और चौपाई का वर्णन करने वाली सोने की पत्ती का उपयोग टिकटों को एक बेहतरीन स्पर्श देता है। पांच भौतिक तत्व यानी आकाश, वायु, अग्नि, पृथ्वी और जल, जिन्हें ‘पंचभूत’ के रूप में जाना जाता है, को इसमें उकेरा गया है और यह डिजाइन तत्वों के माध्यम से इसको देखा जा सकता है। सभी अभिव्यक्तियों के लिए आवश्यक पंचमहाभूतों का पूर्ण सामंजस्य स्थापित किया गया है।

48 पेज की है भगवान राम पर आधारित पुस्तिका

स्मारक डाक टिकट – टिकटों पर आधारित पुस्तक विभिन्न समाजों में भगवान राम की अंतर्राष्ट्रीय अपील को प्रदर्शित करने का प्रयास किया है। 48 पन्नों की इस पुस्तक में अमेरिका, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, कनाडा, कंबोडिया और संयुक्त राष्ट्र जैसे संगठनों सहित 20 से अधिक देशों द्वारा जारी किए गए टिकट शामिल हैं। ये देश हैं एंटीगुआ और बारबुडा, ऑस्ट्रेलिया, कंबोडिया, कनाडा, चेक गणराज्य, फिजी, जिब्राल्टर, गुयाना, ग्रेनेडा, भारत, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, नेपाल, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, श्रीलंका, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, थाईलैंड, टोगो, संयुक्त राष्ट्र, और संयुक्त राज्य अमेरिका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *