शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, अमित शाह ने प्रचंड जीत को बताया ऐतिहासिक

शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री

नई दिल्ली। शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे। कोलकाता में शुक्रवार को हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में शुभेंदु को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद उनके नाम का ऐलान किया। शुभेंदु अधिकारी शनिवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों को भारतीय राजनीति का एक नया अध्याय करार दिया है। कोलकाता में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा सरकार का नारा बुलंद किया।

बंगाल के पुनर्जागरण और ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प की सिद्धि: शुभेंदु अधिकारी

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति को जड़ से उखाड़ फेंकने का फैसला सुनाया है। शाह के अनुसार, यह जनादेश केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि बंगाल के पुनर्जागरण और ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प की सिद्धि की दिशा में पहला कदम है।

चुनाव परिणामों में भाजपा ने राज्य की 294 सीटों में से बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। अमित शाह ने इस सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं के कड़े संघर्ष को दिया।

शाह ने मतुआ समुदाय के समर्थन का जिक्र किया

उन्होंने विशेष रूप से सीमावर्ती जिलों और मतुआ समुदाय के समर्थन का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य के हर वर्ग ने विकास और सुरक्षा के एजेंडे को चुना है। इस जीत के साथ ही बंगाल में करीब डेढ़ दशक से जारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के शासन का अंत हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *