‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ शाहिद के फिल्मी करियर मे तीसरी बड़ी हिट के रूप सामने आई, जानें फिल्म की अब तक की कमाई

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'

कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की अभिनीत फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ और ऋतिक रोशन की अभिनीत ‘फाइटर’ के बाद शाहिद कपूर और कृति सेनन अभिनीत फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ साल 2024 की तीसरी बड़ी रिलीज के रूप में सामने आई है। बता दें कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की सफलता के बाद शाहिद की ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ बड़े पर्दे पर हिट होने वाली पहली लव स्टोरी मानी जा रही है।

शाहिद कपूर आजकल अपनी हालिया फिल्म  को लेकर खासा चर्चा में छाए हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बॉक्स ऑफिस पर 70.85 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन करने के बाद शाहिद कपूर के फिल्मी करियर की ये तीसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म के रूप में सामने आई है। फिल्म में शाहिद के साथ कृति सेनन लीड रोल में नजर आ रही हैं। ये फिल्म बीते 9 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज की गई थी। दर्शकों ने इसकी काफी सराहना भी की थी।

‘आर्टिकल 370’ से हो रही थी टक्कर

मेकर्स ने फिल्म की सफलता का पूरा क्रेडिट शाहिद कपूर और कृति सेनन की शानदार केमिस्ट्री और उसके संगीत और कहानी को दिया है। जबकि इसे यामी गौतम की निर्मित फिल्म ‘आर्टिकल 370’ से कांटे का टक्कर हो रही है। ये बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की अभिनीत फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ और ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ के बाद शाहिद कपूर और कृति सेनन की ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ साल 2024 की तीसरी बड़ी रिलीज के रूप में सामने आई है।

साल की पहली हिट लव स्टोरी

बता दें कि बीते साल रणवीर सिंह और आलिया भट्ट कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की बेशुमार सफलता के बाद ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ बड़े पर्दे पर हिट होने वाली पहली लव स्टोरी मानी जा रही है। पहले हफ्ते इस फिल्म ने 44.35 करोड़ रुपए का अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब रही। वहीं दूसरे हफ्ते फिल्म ने 21.65 करोड़ रुपए खाते में दर्ज किए। फिल्म की दो हफ्तों में कुल कमाई 66 करोड़ रुपए सामने आई है। मेकर्स संभावना जता रहे थे कि फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में 70 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लेगी, लेकिन फिल्म ने ये आंकड़ा शनिवार को आखिर हासिल कर लिया।

शाहिद के फिल्मी करियर मे तीसरी बड़ी हिट फिल्म

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बीते शुक्रवार फिल्म ने 2.5 करोड रुपए तो शनिवार को 2.35 करोड रुपए का शानदार कलेक्शन किया। इसके बाद इसका कुल कलेक्शन 70.85 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ आर. राजकुमार के बाद उनके फिल्मी करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म के रूप में सामने आई है। इसने 2013 में 66 करोड़ रुपए की बंपर कमाई की थी। शाहिद के करियर की अब तक की दो बड़ी हिट फिल्म निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की कबीर सिंह और संजय लीला की भंसाली की पद्मावत को गिना जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *