ऑक्सीजन की कमी, ना खाना,ना पानी… अटल टनल में फंसे सैलानियों दर्दभरी की दास्तान

 

हिमाचल प्रदेश के मनाली और लाहौल-स्पीति के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी ने हालात बेहद चुनौतीपूर्ण बना दिए हैं। अटल टनल के पास अचानक हुई बर्फबारी ने सैकड़ों पर्यटकों की मौज-मस्ती को मुसीबत में बदल दिया। करीब 1000 से ज्यादा वाहन बर्फ में फंस गए, जिससे लोग घंटों तक जाम में अटके रहे।

फंसे हुए पर्यटकों ने बताया कि टनल के अंदर और बाहर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। वाहनों के इंजन चलते रहने से धुआं भर गया, जिससे ऑक्सीजन की कमी हो गई और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। एक पर्यटक ने कहा, *“हम घंटों बैठे रहे। सांस फूल रही थी, बच्चे रो रहे थे। ठंड इतनी तेज थी कि हाथ-पैर सुन्न हो गए। खाना-पानी भी खत्म हो गया।”*

कई परिवारों ने हालात बिगड़ते देख गाड़ियां बीच रास्ते छोड़ दीं और पैदल ही मनाली की ओर निकल पड़े। वहीं, राहत कार्य में जुटी पुलिस और बीआरओ की टीमों को बर्फ की मोटी परत और फिसलन बड़ी चुनौती बन रही है। लगातार हो रही बर्फबारी ने बचाव अभियान को और मुश्किल बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *