15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका में रचा इतिहास, कोच कानितकर के 4 शब्दों ने किया जादू

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका में रचा इतिहास

नई दिल्ली। ट्राई-नेशन सीरीज के फाइनल में भारत-ए के 15 वर्षीय सनसनीखेज बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 29 गेंदों में 94 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 8 छक्के जड़े। खास बात यह कि उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज़ फिफ्टी बनाने का नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के कौशल्या वीररत्ने के नाम था।

टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में वैभव बड़े स्कोर नहीं बना पा रहे थे, जिससे उन पर दबाव बढ़ गया था। फाइनल से पहले भारत-ए के कोच हृषिकेश कानितकर ने उन्हें सिर्फ एक सलाह दी- “तू अपना नेचुरल गेम खेल… ज्यादा सोच मत।” इस सलाह ने वैभव को आत्मविश्वास दिलाया और उन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। वैभव ने मैच के बाद स्वीकार किया कि कोच की बात उनके लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई।

स्वाभाविक अंदाज में खतरनाक साबित हो रहे वैभव

वैभव की इस पारी ने न सिर्फ मैच का रुख बदल दिया बल्कि यह साबित कर दिया कि उन्हें अपने स्वाभाविक आक्रामक अंदाज में खेलने की छूट दी जाए तो वे कितने खतरनाक हो सकते हैं। 15 साल की उम्र में ही उन्होंने IPL और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *