विराट कोहली ने खोला राज, मैच से पहले सुनते हैं करण औजला का ‘Winning Speech’

विराट कोहली ने खोला राज

नई दिल्ली। दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में 21 जून को ONE8 ग्लोबल प्रीमियर के ग्रैंड इवेंट में विराट कोहली और पंजाबी सिंगर-रैपर करण औजला एक साथ नजर आए। इवेंट में विराट ने मंच साझा करते हुए करण औजला की खूब तारीफ की और उनके गाने ‘Winning Speech’ को अपने दिल के सबसे करीब बताया।

विराट ने कहा, “करण दिल से गाने लिखते हैं। उनकी जिंदगी की संघर्ष भरी यात्रा इस गाने में दिखती है। मुझे इसमें अपनी जिंदगी से भी बहुत समानता दिखती है। मैंने भी कम उम्र में अपने पिता को खोया था, इसलिए ये गाना मेरे लिए खास है।” उन्होंने खुलासा किया कि मैच से पहले वे कई बार यह गाना सुनते हैं, जो उन्हें भावनात्मक रूप से मजबूत बनाता है।

ONE8 के नए फुटवियर और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स भी लॉन्च

इवेंट में ONE8 के नए फुटवियर और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए गए। विराट और करण औजला की इस जोड़ी ने स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट को एक मंच पर लाकर सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। फैन्स इस इवेंट को साल का सबसे बड़ा कार्यक्रम बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *