नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार ने बजट में राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दिया है। 22 जून को विधानसभा में पूर्ण बजट पेश करते हुए 20% महंगाई भत्ते (DA) की एकमुश्त बढ़ोतरी की घोषणा की गई। इसके बाद कर्मचारियों का कुल DA 18% से बढ़कर 38% हो जाएगा, जो 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगा।
सत्ता में आते ही भाजपा सरकार ने पहले 7वें वेतन आयोग लागू करने का ऐलान किया था। अब बजट में DA की अंतरिम बढ़ोतरी देकर कर्मचारियों को तत्काल राहत दी गई है। ग्रुप-डी कर्मचारी (बेसिक 20,000 रुपये) को मासिक 4,000 रुपये और सीनियर अधिकारी (बेसिक 80,000 रुपये) को 16,000 रुपये मासिक अतिरिक्त फायदा होगा। लगभग 15 लाख कर्मचारी और 3.5 लाख पेंशनभोगी इससे लाभान्वित होंगे।
7वें वेतन आयोग के लिए एक्सपर्ट कमेटी गठित
7वें वेतन आयोग के लिए एक्सपर्ट कमेटी गठित कर दी गई है। फिटमेंट फैक्टर 2.0 से 2.5 के बीच रहने की संभावना है, जिससे बेसिक सैलरी में 20-30% की बढ़ोतरी हो सकती है। सरकार ने इसे त्योहारों से पहले कर्मचारियों की क्रय शक्ति बढ़ाने का मास्टरस्ट्रोक बताया है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था को भी गति देगा।
