2025 का जश्न: भारत समेत दुनिया भर में नए साल का भव्य स्वागत, जमकर हुई आतिशबाजी; गानों पर थिरके लोग

नई दिल्ली। साल 2025 आ गया है। भारत समेत दुनिया भर में नए साल का स्वागत किया गया। यह साल आशावाद और उत्साह से भरे एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है। लोग उत्साह, परंपरा, प्रार्थनाओं और खुशी के साथ नए साल की शुरुआत करने के लिए एक साथ नजर आए।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट को चमकदार रोशनी से जगमगाया गया। यहां पर इस अवसर का जश्न मनाने के लिए हजारों लोग एकत्रित हुए, जो आकर्षण का केंद्र था। कनॉट प्लेस और मध्य दिल्ली की सड़कें उत्साही भीड़ से भरी हुई थीं। लोग यहां पर झूमते नजर आए।

मुंबई के मरीन ड्राइव पर लोगों की भीड़ देखी गई

मुंबई में मरीन ड्राइव, गेट वे ऑफ इंडिया और बांद्रा-वर्ली सी लिंक जैसे लोकप्रिय हॉटस्पॉट पर भारी भीड़ देखी गई और लोगों ने गानें पर डांस और आतिशबाजी कर नए साल का जश्न मनाया। कई लोगों ने प्रार्थनाओं के साथ नए साल का स्वागत किया और आशीर्वाद लेने के लिए मंदिरों, मस्जिदों, चर्चों और गुरुद्वारों में देखे गए।

देशभर के कई जगहों को सजाया गया था

देश भर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आयोजनों के साथ नए साल का स्वागत किया गया। इसमें कई प्रकार की प्रस्तुति की गई, जिसने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी आयु वर्ग के लोगों ने आनंद, उत्साह और भव्यता के साथ 2025 की शुरुआत की। कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, लखनऊ, भोपाल, जयपुर, पुणे, अहमदाबाद और हैदराबाद सहित अन्य शहरों को खूबसूरती से सजाया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *