पाकिस्तान में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बाद देशभर में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुए। सड़कों पर बवाल और पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों के बीच शहबाज शरीफ सरकार को आखिरकार पीछे हटना पड़ा। सरकार ने पेट्रोल की कीमत में ₹80 प्रति लीटर की कटौती कर दी है। अब नई दर ₹378 प्रति लीटर तय की गई है।
एक दिन पहले ही पेट्रोल ₹458.40 और डीज़ल ₹520.35 प्रति लीटर कर दिए गए थे, जिससे जनता का सब्र टूट गया। महंगाई से पहले से ही परेशान लोग सड़कों पर उतर आए और सरकार को घुटने टेकने पड़े।
बाइक वालों के लिए राहत पैकेज
वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब ने घोषणा की है कि मोटरसाइकिल और स्कूटर चालकों को अगले तीन महीने तक हर महीने 20 लीटर पेट्रोल पर ₹100 प्रति लीटर की सब्सिडी दी जाएगी। यह कदम आम आदमी को महंगाई के बोझ से बचाने की कोशिश है।
अंतरराष्ट्रीय दबाव और संकट
पाकिस्तान अपनी ज़रूरत का तेल सऊदी अरब और यूएई से आयात करता है। खाड़ी देशों में युद्ध जैसे हालात और इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम जनता पर पड़ा है। पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने कहा कि दाम बढ़ाना मजबूरी थी।
फिलहाल ₹80 की कटौती से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन आर्थिक संकट और अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच आगे क्या होगा, इस पर सस्पेंस बरकरार है।
