अन्नामलाई ने तोड़ी चुप्पी: “मैं खुद चुनाव नहीं लड़ना चाहता…”

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी ने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें पार्टी के कद्दावर नेता के. अन्नामलाई का नाम शामिल नहीं था। इस पर उठी अटकलों को अन्नामलाई ने खुद खत्म कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि चुनाव न लड़ने का फैसला उनका अपना है और वो अब NDA उम्मीदवारों के लिए पूरी ताकत से प्रचार करेंगे।

अन्नामलाई का बड़ा बयान
चेन्नई पहुंचे अन्नामलाई ने पत्रकारों से कहा, “मैंने पहले ही कोर कमेटी को लिखित में बता दिया था कि मैं किसी भी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ूंगा। सच ये है कि मैं खुद चुनाव नहीं लड़ना चाहता था।”
उन्होंने बीजेपी का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने उनके फैसले का सम्मान किया और उन्हें NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने का मौका दिया।

NDA के लिए करेंगे प्रचार
अन्नामलाई ने कहा कि अब उनका पूरा फोकस गठबंधन के उम्मीदवारों को जीत दिलाने पर होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि NDA तमिलनाडु में मजबूत प्रदर्शन करेगा।

पीएम मोदी का चुनावी दौरा
अन्नामलाई ने यह भी जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई और कोच्चि में चुनाव प्रचार करेंगे। पुडुचेरी में अभियान पूरा करने के बाद पीएम मोदी पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे और फिर NDA उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *