जल्द मां बनने वाली हैं मशहूर साउथ एक्ट्रेस सामंथा, फिल्म डायरेक्टर ने किया कन्फर्म!

जल्द मां बनने वाली हैं मशहूर साउथ एक्ट्रेस सामंथा

नई दिल्ली। साउथ की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही मां बनने वाली हैं। दिसंबर 2025 में डायरेक्टर राज निदिमोरू से शादी के बाद यह कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है। सामंथा की फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ की डायरेक्टर बी.वी. नंदिनी रेड्डी ने ‘सिनेमा एक्सप्रेस’ को दिए इंटरव्यू में इस खुशखबरी की पुष्टि कर दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सामंथा का बेबी बंप दिखने के बाद अफवाहें तेज हो गई थीं। डायरेक्टर नंदिनी रेड्डी ने कहा कि सामंथा की प्रेग्नेंसी बिल्कुल सही समय पर आई है, क्योंकि उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल कर चुकी है। साल के अंत तक डिलीवरी होने की संभावना है।

पिछले साल दिसंबर में हुई थी शादी

सामंथा और राज निदिमोरू की शादी पिछले साल दिसंबर में कोयंबटूर के सद्गुरु के ईशा योग सेंटर में हुई थी। यह दोनों की दूसरी शादी है। सामंथा पहले नागा चैतन्य और राज निदिमोरू श्यामली डे से शादीशुदा रह चुके हैं। दोनों की मुलाकात ‘द फैमिली मैन 2’ की शूटिंग के दौरान हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *