जन्मदिन से पहले पति का खतरनाक तोहफा! 8 साल की लव मैरिज का खौफनाक अंत

जन्मदिन से पहले पति का खतरनाक तोहफा

नई दिल्ली। बागपत के खैला गांव में 8 साल पुरानी लव मैरिज का खौफनाक अंत हो गया। पति राहुल भाटी पर आरोप है कि उसने पत्नी मनीषा ठाकुर को बेटी अनन्या के फोन से बेंगलुरु से घर बुलाया और फिर उसकी हत्या कर दी। 24 जून को मनीषा का जन्मदिन था, लेकिन जन्मदिन मनाने के बजाय परिवार को उसकी लाश मिली।

मनीषा कुछ समय से बेटे कविश के साथ बेंगलुरु में रह रही थीं। परिवार का आरोप है कि राहुल ने पहले से साजिश रची। बेटी से फोन करवाकर मनीषा को भावुक किया गया। जब वह घर पहुंची तो दोनों में विवाद हुआ और राहुल ने पहले से तैयार हथियार से हमला कर दिया। मनीषा की बहन शिवानी ठाकुर ने कहा कि यह हत्या प्लान्ड थी।

दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की थी

राहुल और मनीषा की मुलाकात 8 साल पहले हरिद्वार में हुई थी, जिसके बाद दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी कर ली। शुरुआती साल अच्छे गुजरे लेकिन बाद में दोनों अलग-अलग शहरों में रहने लगे। राहुल को मनीषा पर शक था, जिसके चलते अक्सर झगड़े होते थे। पुलिस ने राहुल के खिलाफ BNS की धारा 103(1) के तहत हत्या का केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *