नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर’ डुओलॉजी से अनुमानित 325 करोड़ रुपये की कमाई कर नया रिकॉर्ड बना दिया है। तय फीस छोड़कर प्रॉफिट-शेयरिंग मॉडल चुनने का उनका फैसला मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ। इस सौदे में उन्होंने सिर्फ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ही नहीं, बल्कि सैटेलाइट, ओटीटी और म्यूजिक राइट्स से हुई कमाई का भी बड़ा हिस्सा हासिल किया।
फिल्म का बजट बढ़ने पर रणवीर ने खुद अतिरिक्त पैसा लगाकर प्रोजेक्ट को सपोर्ट किया, जिससे उनका प्रॉफिट शेयर और बढ़ गया। दोनों पार्ट्स ब्लॉकबस्टर साबित हुईं और रणवीर अब शाहरुख खान, रजनीकांत, प्रभास और अल्लू अर्जुन जैसी दिग्गज हस्तियों की लीग में शामिल हो गए हैं। 40 साल की उम्र में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।
रणवीर या फिल्म मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं
हालांकि यह आंकड़ा मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है और अभी रणवीर या फिल्म मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रॉफिट-शेयरिंग मॉडल में जोखिम भी ज्यादा होता है, लेकिन सफलता मिलने पर कमाई तय फीस से कई गुना बढ़ जाती है। रणवीर की इस रणनीति को इंडस्ट्री के लिए नया ट्रेंड बताया जा रहा है।
