नई दिल्ली। अक्षय कुमार की नई कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ गुरुवार शाम को पेड प्रीव्यू शोज के साथ थिएटर्स में पहुंच गई। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिक्स रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन अक्षय की सिग्नेचर कॉमेडी को खूब पसंद किया जा रहा है। पब्लिक का कहना है कि फिल्म को दिमाग किनारे रखकर देखा जाए तो यह पूरा एंटरटेनमेंट देती है।
पेड प्रीव्यू शोज में फिल्म ने करीब 4.50 करोड़ रुपये ग्रॉस और 3.75 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया। यह कमाई अक्षय कुमार की पिछली हिट ‘भूत बंगला’ के पेड प्रीव्यू कलेक्शन के बराबर है। फिल्म में सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव समेत 30 से ज्यादा स्टार्स हैं, जो कॉमेडी का मजा बढ़ा रहे हैं।
मिक्स रिव्यूज लेकिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ
क्रिटिक्स और दर्शकों के रिव्यू में कॉमेडी पार्ट्स की खूब तारीफ हो रही है, जबकि कुछ सब-प्लॉट और एक्शन सीक्वेंस निराश करने वाले बताए गए। इसके बावजूद कॉमेडी के कारण ओवरऑल माहौल पॉजिटिव है। लंबे समय बाद इस स्टाइल की मल्टी-स्टारर ब्रेनलेस कॉमेडी फिल्म आ रही है, जिसका फायदा बॉक्स ऑफिस पर दिख रहा है।
ओपनिंग का इंतजार, बुकिंग में थी हिचक
‘भूत बंगला’ की तुलना में ‘वेलकम टू द जंगल’ की एडवांस बुकिंग थोड़ी धीमी रही थी, लेकिन पेड प्रीव्यू का अच्छा रिस्पॉन्स अब ओपनिंग डे को बेहतर बनाने की उम्मीद जगाता है। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है और बॉलीवुड में इसका सॉलिड स्टार्ट देखा जा रहा है।
