अर्जुन की दुल्हनिया बनीं मलाइका अरोड़ा! जानिए वायरल हो रही फोटो का पूरा माजरा

अर्जुन की दुल्हनिया बनीं मलाइका अरोड़ा

अर्जुन की दुल्हनिया बनीं मलाइका अरोड़ा– अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा आजकल खासा सुर्खियों में छाए हुए हैं। पिछले काफी दिनों से इनके ब्रेकअप की खबरे सामने आ रही है। ऐसा माना जा रहा था कि दोनों ने दो महीने पहले ही ब्रेकअप कर लिया था। वहीं कुछ समय पहले दोनों साथ में नजर आए तो इन बातों पर कहीं ना कहीं विराम लग गया, लेकिन उसके बाद खबर आई कि उनके बीच सब कुछ ठीक हो गया है और दोनों साथ में हैं। हालिया समय में दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रही है, जिसमें मलाइका और अर्जुन शादीशुदा जोड़े के रूप में नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं पूरे माजरे के बारे में।

वायरल हो रही शादी की फोटोज

हाल के दिनों में एक रिपोर्ट आई थी कि जिसका जिक्र करें तो उसमें दोनों के ब्रेकअप की खबर मिली थी लेकिन शायद उन्होंने अपने रिश्ते को नया मौका देने का फैसला किया है। हालांकि दोनों में से कोई भी शादी को लेकर कमिटमेंट करने के लिए अभी राजी नहीं था, लेकिन शादी करने की चाहत दोनों में थी। इसी बीच दोनों की शादी की तमाम तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें दोनों दूल्हा-दुल्हन वाले लिबास में नजर आ रहे हैं।

फैंस को इनकी शादी का है इंतजार

मलाइका और अर्जुन के चाहने वालों को उनकी शादी की बेसब्री से इंतजार था। साल 2024 की शुरुआत में लोगों की ख्वाहिश शायद पूरी हो चुकी है। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तमाम तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें दोनों को दूल्हा दुल्हन के अवतार में देखा जा रहा है, लेकिन आपको जानकर थोड़ा धक्का लगेगा कि इंटरनेट पर वायरल हो रही ये तस्वीर पूरी तरह से फेक है और दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है।

दोनों में कोई मनमुटाव नहीं

अर्जुन की दुल्हनिया बनीं मलाइका अरोड़ा- इसी कड़ी में बता दें कि ब्रेकअप की खबरों के बाद उनके एक करीबी का कहना था कि दोनों के रिश्ते में कोई दरार नहीं आई है और ना ही उनका कोई ब्रेकअप हुआ है। ऐसे में रिश्ते को दूसरा मौका देने की बात भला कहां से आई। वहीं कुछ समय पहले अर्जुन कपूर मलाइका के घर पर नजर आए थे। इस बीच मलाइका ने अपने सोशल मीडिया स्टोरी में दोनों की तस्वीर भी बाकायदा लगाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *