लंबे समय तक पुष्पा बनकर एंटरटेनमेंट का तड़का लगाएंगे Allu Arjun, पार्ट 2 की रिलीज से पहले पार्ट 3 को लेकर मिली बड़ी अपडेट

Allu Arjun

Allu Arjun- फिल्म पुष्पा ने साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता में कई गुना इजाफा किया था। पुष्पा फिल्म में अभिनय से इस सितारे का फिल्मी करियर चमक उठा था। वहीं अब ये अभिनेता अपकमिंग फिल्म पुष्पा- द रूल यानी कि पुष्पा 2 में भी अभिनय करने वाले है। इस फिल्म के टीजर ने पहले ही फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है। बता दें कि एक्टर ने पुष्पा फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है,जिसे जानकर शायद आपको भी काफी एक्साइटमेंट होगी।

अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 3 को लेकर ये हिंट दिया

पिछले साल अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के खास मौके पर पुष्पा पार्ट 2 का टीजर रिलीज किया गया था। इसे दर्शकों ने खास सराहा था। इस फ्रेंचाइजी को लेकर फैंस के बीच खासा हाइप देखने को मिल रहा है और सभी पुष्पा 2 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार में है। लेकिन उससे पहले डायरेक्टर सुकुमार की पुष्पा 3 फ्रेंचाइजी को लेकर एक बड़ा अपडेट मिला है।

अंग्रेजी वेबसाइट की खबर की मानें तो हाल में ही अल्लू अर्जुन से पुष्पा के थर्ड पार्ट को लेकर सवाल किया गया। अभिनेता ने इसका जवाब देते हुए कहा कि क्यों नहीं बेशक आप पुष्पा पार्ट 3 से बिल्कुल उम्मीद लगा सकते हैं। हमने इस फिल्म फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने की पूरी प्लानिंग कर ली है। हमारे पास इसके लिए कई शानदार विचार हैं, जो भविष्य में इसे खासा दिलचस्प बनाएंगे। ऐसे में ‘पुष्पा 2’ की रिलीज से पहले ही अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा पार्ट 3’ फिल्म को लेकर बड़ा संकेत दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस की उत्सुकता कई गुना बढ़ गई है।

इस दिन दस्तक देगी ‘पुष्पा 2’

Allu Arjun- ‘पुष्पा 2’ रिलीज के लिए फैंस खास बेताब है। वहीं इसकी रिलीज डेट का जिक्र करें तो अल्लू अर्जुन की अभिनीत ये फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघर में दस्तक देगी। बड़े पर्दे पर एक बार फिर अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदांना रोमांस करते करते नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *