पोर्न का टैग मिलते ही राज कुंद्रा ने अपना दर्द बयां किया, बोले- पत्नी और बच्चे झेल रहे

राज कुंद्रा

कुछ समय पहले राज कुंद्रा के साथ कुछ ऐसा हुआ जो कि उनका आज भी परछाई की तरह पीछा करता है। हम बात कर रहे हैं अश्लील फिल्मों के मामले में दर्ज हुए केस के बारे में। इसे लेकर शिल्पा शेट्टी को भी काफी कुछ झेलना पड़ गया।

राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में प्रोड्यूस करने का कुछ समय पहले आरोप लगा था। इसके बाद शिल्पा शेट्टी को पोर्न किंग की बीवी का टैग देने लगे थे। वहीं इसे लेकर लगातार शिल्पा शेट्टी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था। हालिया समय भी यूजर्स बच्चे और शिल्पा को इसे लेकर ट्रोल करते रहते हैं। राज कुंद्रा ने इस पूरे मामले को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए काफी कुछ कहा है, जिसकी वजह से वो काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं।

राज कुंद्रा ने अपना दर्द बयां किया

राज कुंद्रा ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए बताया कि उन्हें इन चीजों से जरा भी फर्क नहीं पड़ता, लेकिन वो ये बिल्कुल नहीं चाहते कि उनके बच्चे और बीवी ये नकारात्मक कमेंट पढ़े। शिल्पा आज भी अगर वेलेंटाइन पर कोई पोस्ट करती है तो लोग उन्हें ट्रोल करते हैं, जबकि उन्हें सच नहीं पता और ना ही वो अदालत को समय देना चाहते हैं। वो अपने आप ही फैसला सुना रहे हैं।

लोग उन्हें निशाना बना रहे

राज कुंद्रा ने ये भी बताया- उनके साथ ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वो एक नामी सेलिब्रिटी के पति है। अगर ऐसा ना होता तो उन्हें नहीं लगता कि इससे वो जरा भी प्रभावित होते। लोग उन्हें निशाना बना रहे वो तो ठीक है, लेकिन उनकी पत्नी और बच्चे भी इसमें लपेटे जा रहे हैं। ये सरासर गलत है। राज का ये बयान हालिया समय में खासा वायरल हो रहा है।

इन सब के चलते शिल्पा शेट्टी को काफी झेलना पड़ गया था। इस केस के चलते उनका रिश्ता भी खासा प्रभावित हुआ था। राज का कहना था कि वो हंसने लगी थी। उनको पूरा यकीन कि ये सच नहीं है। अगर कोई एक ही छत के नीचे रहता है तो पोर्न फिल्में बनाने जैसी बड़ी बात बेशक सामने आ ही जाती है। ये बिल्कुल सही नहीं है। इस केस के बाद शिल्पा को काफी झटका लगा था उनके हाथ से तमाम प्रोजेक्ट निकल गए थे। नारा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *