अमीर होने से पहले सपने में दिखती हैं ये 3 चीजें, पैसों से भर जाती है जिंदगी

अमीर होने से पहले सपने में दिखती हैं ये 3 चीजें, पैसों से भर जाती है जिंदगी

नई दिल्ली। सोते समय हम कई तरह के सपने देखते हैं और उनका हमारे भूत, वर्तमान तथा भविष्य से कुछ न कुछ संबंध हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि सपने कई बार हमारी कल्पना का नतीजा होते हैं और कई बार ये भविष्य के बारे में कुछ इशारे करते हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि इनका हमारे जीवन में कुछ न कुछ असर जरूर होता है। आज हम इसी पर बात करेंगे।

मान्यता है कि इन तीन चीजों को देखने से गरीबी दूर हो जाती है और जिंदगी पैसों से भर जाती है। पहली चीज है झाड़ू। यदि आप सपने में खुद को झाड़ू लगाते हुए देखते हैं तो यह आपके जीवन के लिए शुभ संकेत हो सकता है। कई लोग इस सपने का मतलब किसी की गुलामी करने से समझ सकते हैं, लेकिन वास्तव में ये आपको धनवान होने के संकेत देता है। ये सपना इस बात का संकेत भी देता है कि आने वाले समय में आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होने वाली है।

अगर सपने में आप अपने आप को बाजार से झाड़ू खरीदते हुए देखती हैं तो ये बहुत ही शुभ संकेत है। इस सपने के बाद आपको किसी प्रकार की चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है। ये सपना आपकी सफलता को दिखाता है।

बिजली के उपकरण देखना भी शुभ

स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आप अपने सपने में बिजली के उपकरण को तोड़ते हुए देखते हैं या फिर बिजली का समान अपने आप टूटता हुआ देखते हैं तो इस सपने का अर्थ होता है कि जल्दी ही आपकी धन संबंधित सभी समस्याएं समाप्त होने वाली हैं और आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलने वाली है। वहीं अगर आप आसमानी बिजली देखते हैं, तो आसमान से बिजली गिरना इस बात का संकेत होता है कि आपको कारोबार में बहुत बड़ी सफलता हाथ लगने वाली है। इससे आपकी वित्तीय परेशानी दूर हो जाएगी। साथ ही माता लक्ष्मी की विशेष कृपा से आप कर्ज मुक्त हो जाएंगे।

सपने में चूहों को देखना भी शुभ

सपने में चूहा देखना भी शुभ माना गया है। यदि आप अपने सपने में चूहा देखते हैं तो यह धन आगमन का शुभ संकेत माना जाता है। सपने में चूहा दिखाई देने का अर्थ होता है कि आपके घर से दरिद्रता दूर हो जाएगी और आपके घर में धन की आवक बढ़ेगी। माना जाता है कि यदि आपको ऐसा स्वप्न आए तो यह स्वप्न अपने घर के सबसे छोटे सदस्य को अवश्य बताना चाहिए। इससे यह स्वप्न फलीभूत होता है।

मान्यता यह भी है कि यदि आप सपने में सफेद रंग का चूहा देखते हैं तो इसका अर्थ यह एक शुभ संकेत है, जो आगामी समय में आपको आर्थिक धनलाभ की प्राप्ति कराएगा। लेकिन यदि आप सपने में काले रंग का एक चूहा देखते हैं तो यह सपना अशुभ माना जाता है। इसका अर्थ कार्यस्थल या परिवार में किसी से धोखा मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। आजकल वेब टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *