भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी पर दर्ज हुआ नाबालिक से रेप का केस, देश के लिए जीते हैं कई मेडल

बेंगलुरु की रहने वाली एक युवती ने हॉकी प्लेयर वरुण कुमार पर लगाया रेप का आरोप,, पुलिस के अनुसार.. 22 वर्षीय युवती ने कहा कि हॉकी प्लेयर वरुण कुमार ने उससे शादी करने का वादा किया था, और पिछले 5 सालों में वहां कई बार उसका रेप कर चुका है, युवती ने कहा कि उनकी मुलाकात 2019 में इंस्टाग्राम के जरिए वरुण कुमार से हुई थी, और उस वक्त वह 17 साल की थी, युवती ने यह भी आरोप लगाया है, कि हॉकी प्लेयर वरुण कुमार जब भी मैच के लिए बेंगलुरु के साई स्टेडियम आता था तो वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था. युवती की शिकायत के आधार पर बेंगलुरु के ज्ञानभारती पुलिस थाने में वरुण कुमार के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

वरुण कुमार फरार

हॉकी प्लेयर वरुण कुमार हिमाचल प्रदेश से हैं और वहां पंजाब के जालंधर में रहते हैं, अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल हॉकी प्लेयर वरुण कुमार फरार हैं, और पुलिस वरुण को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है, टोक्यो ओलंपिक्स में भारतीय हॉकी टीम के ब्रोन्ज मेडल जीतने के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने वरुण कुमार के लिए एक लाख रुपए के इनाम की घोषणा की थी।

भारत के लिए जीते हैं कई खिताब

हॉकी प्‍लेयर वरुण कुमार हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी हैं, और पंजाब के जालंधर में रहते हैं, वरुण कुमार ने 2017 में टीम इंडिया के लिए डेब्‍यू किया था, और इसके बाद 2022 में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में सिल्‍वर मेडल जीता, और 2022 के एशियाई खेलों में गोल्‍ड मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा थे, और 2020 में टोक्यो ओलंपिक में कांस्य जीतने वाली भारतीय टीम के भी सदस्‍य थे।

जानिए क्या होता है POSCO एक्ट ?

बच्चों को सभी प्रकार के यौन शोषण से बचने के लिए, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम पोस्को 2012 अधिनियम पारित किया गया था, और संयुक्त राष्ट्र ने 1989 में बाल अधिकारों पर कन्वेंशन को अपनाया, लेकिन भारत ने 2012 तक बच्चों के खिलाफ अपराधों को संबोधित करने के लिए कोई भी कानून लागू नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *