नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी समारोह में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और बल्लेबाज सुरेश रैना ने अपने डांस से समां बांध दिया। यह आयोजन मसूरी में आयोजित किया गया था, जहां क्रिकेट जगत के कई प्रमुख चेहरे शामिल हुए।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में धोनी और रैना मशहूर सूफी गीत ‘दमा दम मस्त कलंदर’ पर थिरकते नजर आ रहे हैं। उनके साथ ऋषभ पंत भी डांस फ्लोर पर शामिल हुए, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया। धोनी और रैना की जोड़ी ने अपने देसी लुक से भी सभी का ध्यान आकर्षित किया।
Rishabh Pant , MS Dhoni & Suresh Raina dancing together 🕺🕺😂😂 pic.twitter.com/b03FSVUvGv
— Riseup Pant (@riseup_pant17) March 11, 2025
कई क्रिकटर भी शादी समारोह में पहुंचे
धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ इस समारोह में पहुंचे थे, जबकि रैना अपनी पत्नी प्रियंका के साथ शामिल हुए थे। जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। इनके अलावा, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और गौतम गंभीर जैसे अन्य क्रिकेटरों के भी इस समारोह में शामिल होने की संभावना है।
कारोबारी अंकित चौधरी से शादी कर रहीं साक्षी
बता दें, साक्षी पंत व्यवसायी अंकित चौधरी से विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों ने लगभग नौ वर्षों तक डेटिंग करने के बाद पिछले वर्ष सगाई की थी। साक्षी ने लंदन में पढ़ाई की है और सोशल मीडिया पर अपनी यात्रा और फैशन से संबंधित पोस्ट्स के लिए जानी जाती हैं। वहीं, ऋषभ पंत हाल ही में दुबई में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। शादी की रस्मों में शामिल होने के लिए पंत सोमवार सुबह भारत लौटे।
अंकित की गोद में बैठकर साक्षी ने किया डांस
वहीं, साक्षी और अंकित के डांस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साक्षी अंकित की गोद में बैठकर डांस करती दिखी हैं। साक्षी ने अपनी हल्दी पर येलो शरारा के साथ स्लीवलेस चोली पहनी। जहां दुल्हनिया पर तो सबकी नजरें बनी हुई थी तो भाई ऋषभ और मां सरोज पंत भी किसी से कम नहीं लग रही थीं। मां ने पिंक सूट पहना था, जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं, ऋषभ मेहंदी के लिए पर्पल कलर के कुर्ते में नजर आए। जिसकी नेकलाइन और स्लीव्स के बॉर्डर को एम्ब्रॉयडरी से सजाया गया।